फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia news

कूट रचना कर नौकरी पाई शिक्षिका को बीएसए ने किया बर्खास्त

Wed, 19 May 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
ballia news
बलिया। कूट रचना कर वर्ष 2009 में नौकरी पाई शिक्षिका ममता कुमारी को बेसिक शिक्षा शिवनारायण सिंह ने बुधवार को बर्खास्त कर दिया। शिक्षा क्षेत्र पंदह के प्रावि छोटकी विषहर पर तैनात शिक्षिका की सेवा समाप्ति से विभागीय गलियारे में हलचल का माहौल है।
विज्ञापन

बता दें कि एसटीएफ लखनऊ की ओर बीएसए को पत्र लिखकर शिक्षिका के शैक्षिक प्रमाण पत्रों में कूट रचना करने की बात कही गई थी। एसटीएफ के पत्र संज्ञान लेते हुए बीएसए ने उक्त शिक्षिका को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर स्पष्ट तथ्यात्मक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था, जिसके क्रम में अध्यापिका ममता कुमारी द्वारा यह कहा गया कि एसटीएफ द्वारा गलत सत्यापन किया गया है। पुन: सह विवरण पर सत्यापन कराया जाए। इसके बाद बीएसए कार्यालय द्वारा निर्धारित सुनवाई के समय शिक्षिका ममता कुमारी द्वारा अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं स्वप्रमाणित छाया प्रतियां प्रस्तुत की गई। जांच में स्पष्ट रूप से पाया गया कि ममता कुमारी द्वारा कूट रचित अंक व प्रमाण पत्रों के आधार पर विभाग को धोखा देकर विशिष्ट बीटीसी 2007 में चयनित होकर 27 जून 2009 को सेवा प्राप्त की गई थी।
विज्ञापन

---------------
एसटीएफ लखनऊ द्वारा प्राप्त पत्र के आलोक में जांचोपरांत आरोपी शिक्षिका का अंक पत्र फर्जी पाया गया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिव नारायण सिंह, बीएसए, बलिया।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed