फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia news

आजादी के अमृत महोत्सव में दिखा देशभक्ति का रंग

Fri, 12 Mar 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
ballia news
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का स? - फोटो : BALLIA
बलिया। महात्मा गांधी की ओर से वर्ष 1930 में शुरू की गई दांडी यात्रा की 91वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को जिले में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो की बलिया अमिट निशानी है’ कविता पाठ से हुआ। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हुए इस महोत्सव में साइकिल यात्रा के साथ ही सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थिति बहुउद्देश्यीय सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और विशिष्ट अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी और संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने किया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री शाही ने कहा कि इस महोत्सव के लिए देश के चंद जिलों में बलिया का चुना जाना अपने आप में गौरव की बात है। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 का आगाज बलिया के अमर शहीद मंगल पांडेय ने ही किया था। इसके बाद लगातार आजादी की लहर बलिया में चलती रही। इसी का नतीजा रहा कि 1942 में ही बलिया को सबसे पहले आजादी मिली। उन्होंने बताया कि 12 मार्च 1930 को महात्मा गांधी की दांडी यात्रा सविनय अवज्ञा आंदोलन के रूप में पहला आंदोलन था। आज उसकी 91वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव की शुरुआत हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन से आह्वान किया कि महोत्सव के अंतर्गत कविता पाठ, निबंध लेखन, कला आदि जैसी प्रतियोगिताएं कराई जाएं। राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि देश में सबसे पहले आजाद होने का गौरव बलिया को मिला।
विज्ञापन

आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि आजादी के संघर्षों की याद दिलाने वाला यह क्षण अत्यंत ही गौरवान्वित करने वाला है। कार्यक्रम में बिरहा गायक रमेश राजभर और लोकगीत गायक हरिंदर सिंह ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उन्होंने डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडेय और उनकी पूरी टीम की सराहना की। कार्यक्रम में बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, बेल्थरा रोड विधायक धनंजय कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, एसपी डॉ. विपिन ताडा, सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम रामआसरे, एएसपी संजय कुमार, डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडेय, बीएसए शिवनारायण सिंह, डीडीओ आरआर मिश्र, डीआईओएस ब्रजेश मिश्र आदि मौजूद रहे। संचालन साहित्यकार और इतिहासकार शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय परिधान में निकाली स्वतंत्रता की साइकिल रैली
बलिया। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम से स्वतंत्रता की साइकिल रैली निकाली गई। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार कर रहे थे। इंकलाब-जिंदाबाद, वंदेमातरम और तमाम देशभक्ति नारों के उद्घोष के साथ रैली में शामिल वालंटियर काफी जोशखरोश में दिख रहे थे। सभी साइकल सवार वालंटियर एकदम भारतीय परिधान, यानी कुर्ता-पायजामा और गमछा में थे। यह दृश्य हमारी पुरातन भारतीय संस्कृति की याद दिलाने वाला था।

नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट स्टेडियम परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान आयोजित साइ?

नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट स्टेडियम परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान आयोजित साइ?- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed