{"_id":"603000a68ebc3ee9356bf851","slug":"ballia-news-ballia-news-vns575662767","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में शुरू होगी उत्सर्ग व लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में शुरू होगी उत्सर्ग व लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस
विज्ञापन
बलिया रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफार्म नंबर एक।
- फोटो : BALLIA
बलिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को जल्द ही उत्सर्ग और छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस में सफर का मौका मिलेगा। इन्हें चलाने पर सहमति बन गई है और एक सप्ताह के अंदर ही इनका परिचालन शुरू किया जा सकता है। सप्ताह में एक दिन बलिया स्टेशन से गुजरने वाली डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पिछले तीन दिनों से प्रतिदिन चलाई जा रही है।
बता दें कि लॉकडाउन से पहले जिले से होकर कुल 40 जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता था। इसमें नौ जोड़ी पैसेंजर (ईएमयू-डीएमयू मिलाकर) और एक इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल थीं। 40 जोड़ी ट्रेनों में से 17 जोड़ी ट्रेनें प्रतिदिन चलती थीं। डीएमयू छह दिन और ताप्ती गंगा एक्सप्रेस सप्ताह में पांच दिन चलाई जाती थी। तीन जोड़ी ट्रेनें सप्ताह में तीन दिन और छह जोड़ी ट्रेनें सप्ताह में दो दिन चलाई जाती थीं। कोरोना संक्रमण की स्थिति में कुछ सुधार होने पर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ही संचालन दोबारा शुरू हो सका है। अन्य सभी पैसेंजर ट्रेनें शुरू नहीं की जा सकी हैं। पैसेंजर ट्रेनों के न चलने से सबसे ज्यादा परेशानी वाराणसी तक का सफर करने वाले यात्रियों को हो रही है। आवागमन की सुविधा न होने के चलते बीएचयू में इलाज कराने वाले मरीज और उनके परिजन परेशान हैं। व्यवसायी भी कारोबार के सिलसिले में वाराणसी नहीं आ पा रहे हैं। अधिकतर लोग लखनऊ तक का सफर उत्सर्ग और छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस से करते थे। इन्हीं ट्रेनों से जिले के विधायक और अन्य राजनीतिक लोग लखनऊ तक का सफर करते थे। ऐसे में इनके संचालन की मांग लगातार की जा रही थी। राजनीतिक स्तर से भी इन ट्रेनों को चलाने का दबाव था। अब जल्द ही इन ट्रेनों को चलाया जाएगा।
कोट
उत्सर्ग और छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस के संचालन का निर्देश जल्द ही जारी हो सकता है। इससे जिले के लोगों को लखनऊ तक का सफर करने में काफी सहूलियत मिलेगी। अभी तक नौ एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही नौ जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं किया जा सका है। - संजय सिंह, स्टेशन अधीक्षक बलिया
विज्ञापन
कोरोना काल में बंद इन ट्रेनों का संचालन नहीं हो सका है शुरू
बलिया। कोरोना काल में बंद 18 जोड़ी ट्रेनों का संचालन अभी तक शुरू नहीं हो सका है। इनमें नौ जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें भी शामिल हैं। इनके अलावा उत्सर्ग एक्सप्रेस, छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस, हरिहरनाथ एक्सप्रेस, गोदिंया एक्सप्रेस, गोंडा-कोलकाता एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस, इंदौर-गुवाहाटी एक्सप्रेस, भृगु एक्सप्रेस व अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन अभी तक शुरू नहीं हो सका है।
कोरोना काल में बंद सभी ट्रेनों का संचालन होगा शुरू: मस्त
बैरिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि ट्रेनों का परिचालन शुरू कराने का आग्रह रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से किया था। उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए उन्होंने राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन प्रतिदिन शुरू करा दिया है, जबकि उत्सर्ग व छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस को चलाने पर भी सहमति बन गई है। इन ट्रेनों के संचालन को रेलवे बोर्ड ने अनुमति दे दी है। बैरिया में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि बलिया, छपरा, वाराणसी रेलखंड पर कोरोना के चलते बंद सभी मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन मार्च के अंतिम सप्ताह तक शुरू करा दिया जाएगा।