फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia news

बापू की पुण्यतिथि पर किसानों ने रखा उपवास

Sat, 30 Jan 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
ballia news
किसान आंदोलन के समर्थन में कलेक्ट्रेट परिसर में उपवास करते संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य। - फोटो : BALLIA
बलिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट परिसर में उपवास रखा। उनका आरोप था कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर दिल्ली में आंदोलनरत किसानों का उत्पीड़न कर रही है। मौन रह कर आरोप लगाया कि 26 जनवरी के बाद से ही सरकार किसान आंदोलन को तोड़ने का षड्यंत्र कर रही है। भाजपा के कार्यकर्ता लाठी, डंडे व हथियारों से लैस होकर आंदोलित किसानों के टेंट फाड़ रहे थे, उनके ऊपर लाठियां बरसा रहे थे और पुलिस तमाशा देख रही थी। इससे सिद्ध होता है कि पुलिस व व भाजपा कार्यकर्ता, गृहमंत्री के आदेश का पालन करते हुए काम करते हुए सरकारी एजेंडा को लागू कराने का काम कर रही है। उपवास करने वालों में जनार्दन सिंह, हसन जावेद, सत्यप्रकाश सिंह, लक्ष्मण पांडेय, देवंती चौहान, लक्ष्मण यादव, मुहम्मद यूसुफ, अशोक कुमार पांडेय, परमात्मा नन्द राय, हरेन्द्र, हसन जावेद, अवधनारायण सिंह, अवधेश वर्मा, राघवेंद्र, नथुनी शर्मा, लालू तिवारी, जमाल, संतोष साहनी, मुन्ना शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed