बलिया। भाजपा युवा नेता अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को राज्यमंत्री आनंद स्वरुप शुक्ल को नगर के वार्ड नंबर 13 के निवासियों ने समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
बताया कि बरसात के महीने में श्रीराम विहार कॉलोनी टैगोर नगर का मोहल्ला जलभराव के कारण नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर था। जिलाधिकारी को समस्या से अवगत कराया गया और जेल के पीछे से सुभाष यादव एवं अशोक चौबे के शंभू नाथ के घर होते हुए प्रभुनाथ सिंह एवं संजय यादव के घर तक इंटरलॉकिंग रोड मरम्मत कार्य एवं नाली मरम्मत कार्य कराने की मांग की गई थी। इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अभियंता ने संयुक्त रूप से मोहल्ले का निरीक्षण किया था और बरसात का मौसम एवं पानी निकल जाने के बाद कार्य कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक कोई कार्य नहीं हुआ। उक्त मोहल्ले को जलभराव से निजात के लिए कार्रवाई करने की अपेक्षा है। पत्रक देने वालों में पवन कुमार सिंह, अवधेश कुमार सिंह, अशोक चौबे, धनंजय श्रीवास्तव, प्रभाकर सिंह छोटू, समर बहादुर सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, विजय शंकर सिंह आदि रहे।