फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia news

सनातनी वैदिक राष्ट्र घोषित कराने का दिलाया गया संकल्प

Sun, 20 Dec 2020 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
ballia news
नगर के टाउन हाल बापू भवन में शंकरचार्य परिषद और भाग्योदय फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित हिंदू ? - फोटो : BALLIA
बलिया। नगर के टाउन हॉल के बापू भवन में रविवार को शंकराचार्य परिषद और भाग्योदय फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दू पंचायत आयोजित हुई। जिसमें भारत को सनातनी वैदिक राष्ट्र घोषित करने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनन्द स्वरूप महाराज ने कहा कि आज का समय एक ऐसा दौर है जब हम अपने हक, अपने अधिकार को ले सकते हैं, मांग सकते हैं, छीन सकते हैं। भारत 1947 में आजाद हुआ, वह सफलता सबकी एकता से ही संभव हो सकी थी। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण करने वाले जितने भी वामपंथी हैं वे हिन्दू विरोधी हैं। यह बात आज देशवासियों की समझ में आ चुकी है। इसलिए अब वह विपरीत परिस्थिति अनुकूल हुई हैं। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य परिषद और भाग्योदय फाउंडेशन का यह प्रयास इस दिशा में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शंकराचार्य परिषद के राष्ट्रीय पार्षद डॉ. विद्या सागर उपाध्याय ने कहा कि गम्भीर चिंतन का विषय है कि हिंदुत्व के संरक्षण के लिए वर्तमान में कोई भी राष्ट्र अस्तित्व में नहीं है, जबकि इस्लाम व अन्य मजहबों के संरक्षण और संवर्धन हेतु अनेक राष्ट्र व संगठन निरंतर प्रयत्नशील हैं। इसलिए हिंदुत्व व सनातन संस्कारों को जीवित रखने हेतु भारत का हिन्दू राष्ट्र होना अत्यन्त आवश्यक है। इस मौके पर यतींद्र चौबे, आशुतोष गौतम, मुकेश राणा, चंद्रशेखर उपाध्याय, मारुत नंदन, गोविंद पांडेय, प्रवीण दीक्षित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed