फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia news

छह सूत्री मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 13 Dec 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
ballia news
रेवती। ग्राम रोजगार सेवक संघ के तत्वाधान में गुरुवार को ब्लाक मुख्यालय में छह सूत्री मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने चार घंटे तक धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि खंड विकास अधिकारी द्वारा रोजगार सेवकों को गलत कार्य करने के लिए दबाव बनाया जाता है और इंकार करने पर कार्यमुक्त करने की धमकी दी जाती है। ऐसे अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। रोजगार सेवकों ने बीडीओ के कार्यप्रणाली की जांच किसी सक्षम अधिकारी से कराने, 30 माह से रुके मानदेय का अविलंब भुगतान करने, ग्राम प्रधानों द्वारा रोजगार सेवकों का उत्पीड़न बंद करने, खंड विकास अधिकारी को मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी पद से हटाने आदि की मांग की। रोजगार सेवकों ने कहा कि मांगों को लेकर 13 दिसंबर से अनशन प्रारंभ किया जाएगा। अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो ब्लॉक पर तालाबंदी भी की जाएगी। रोजगार सेवकों ने ब्लॉक अध्यक्ष मदन कुमार यादव के नेतृत्व में छह सूत्री मांग पत्र एडीओ पंचायत पारसनाथ प्रसाद को सौंपा। इस मौके पर रामबली वर्मा, ज्ञान सिंह, शिवकुमार राम, नौशाद आलम, विमलेश पांडेय, शिवानंद यादव, लक्ष्मण पांडेय, ओमप्रकाश कुंवर आदि रहे। अध्यक्षता रामकुमार मिश्र तथा संचालन अशरफ अंसारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed