बलिया: थाने की रसोई में फॉलोवर ने खुदकुशी की, सीओ बोले- मानसिक रूप से कमजोर था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के भीमपुरा थाने के एक फॉलोवर ने सोमवार रात थाने की रसोई में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी मंगलवार सुबह साथियों को हुई। सीओ केपी सिंह ने बताया कि फॉलोवर मानसिक रूप से कमजोर था, मामले की जांच की जा रही है। वहीं फालोवर के बहनोई मनोज मौर्य ने इस आरोप को नकार दिया। उन्होंने कहा कि कोई दवा नहीं चलती थी।
गाजीपुर जिले के जमानिया थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी अनिल मौर्य के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। अनिल इसी पिछली माह छह अगस्त को सिकंदरपुर से ट्रांसफर होकर भीमपुरा थाने पर आया था। मंगलवार सुबह जब उसे खोजा जाने लगा तो उसका शव रसोईघर में जंगले से रस्सी के सहारे लटका मिला।
ये भी पढ़ें : डाकघर में डाका : खातों से रकम गायब करने की 150 से ज्यादा शिकायतें, सभी डाकघरों में अलर्ट
सूचना मिलते ही सीओ रसड़ा केपी सिंह मौके पर पहुंचे और शव को उतरवाया। इसके कुछ देर बाद ही एसपी देवेंद्र नाथ पहुंचे। उन्होंने रसोईघर और स्टोररूम का जायजा लिया। मातहतों से पूछताछ के बाद जरूरी निर्देश देकर वह चले गए।
स्थानीय पुलिस ने परिवार वालों का इंतजार किए बिना शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजवा दिया। उधर, फालोवर के साथी दूसरे रसोइये कैलाश की जगह कार्य कर रहे उसके बेटे चंदन से जब मीडिया वालों ने पूछा गया तो वह इतना ही बता पाया कि सब्जी में नमक तेज हो गया था।
दाल बनाने के लिए मना किया गया था। फिर भी दाल बैठा दी थी। अभी वह आगे बताता इससे पहले ही एक दीवान ने उसे रोक दिया और अपने पास बुला लिया।