{"_id":"5d66caf98ebc3e01431bef01","slug":"ballia-news-ballia-news-vns4805035101","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक ने सेना के जवान पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक ने सेना के जवान पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप
विज्ञापन
बलिय़ा। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार को चिकित्सक और एक मरीज के बीच विवाद हो गया। चिकित्सक ने मरीज पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी बंद कर दिया। इसके बाद अस्पताल के अन्य चिकित्सकों ने ओपीडी भी बंद कर दी। उधर, जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई और चिकित्सक की तहरीर पर आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस बीच इमरजेंसी करीब दो घंटे तक बंद रही। हालांकि ओपीडी 45 मिनट के लिए बंद रही। इस दौरान मरीज उपचार के लिए इधर-उधर भटकते रहे।
गड़वार थाना क्षेत्र के गड़वार निवासी सेना का जवान मुकेश कुमार सिंह (28) छत से गिरकर घायल हो गया था, उसे लेकर उसका भाई राकेश कुमार सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचा। इस बीच मरीज और डाक्टर के बीच उपचार को लेकर मामूली विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि मरीज दर्द से कराह रहा था। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. धनंजय गुप्ता ने मरीज पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह उपचार के लिए इमरजेंसी पहुंचा था, उसी समय एक झुलसी युवती भी पहुंच गई, जिससे उसको दूसरे बेड पर जाने के लिए कहा गया लेकिन इतनी सी ही बात पर वह आक्रोशित हो गया और गाली देते हुए उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद अस्पताल के चिकित्सकों ने इमरजेंसी और सभी ओपीडी बंद कर दिया और सीएमएस के चेंबर में पहुंच गए और आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। इस बीच मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इलाज के लिए मरीज इधर से उधर भटकते रहे। विवाद की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सेना के जवान को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा कार्रवाई करने के आश्वासन पर डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया। इमरजेंसी भी चलने लगी। इस दौरान इमरजेंसी सेवा सुबह नौ से 11 बजे तक बंद रहा जबकि ओपीडी करीब 45 मिनट तक बंद रही।