{"_id":"5d41e1ae8ebc3e6cb47b399c","slug":"ballia-news-ballia-news-vns475801025","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मार लूटेरों ने बाइक, मोबाइल व नगदी लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को गोली मार लूटेरों ने बाइक, मोबाइल व नगदी लूटा
विज्ञापन
बैरिया/जयप्रकाश नगर। रेवती बस स्टैण्ड पर मंगलवार की देर शाम रेवती कस्बा निवासी सुबोध साह 25 पुत्र रमेसर साह को बाइक सवार लूटेरों ने गोली मारकर अपाची बाइक, मोबाइल व तीन हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर फरार लूटेरों को बकुल्हा रेलवे स्टेशन के पास घेर लिया। अपने को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने हौसला च जवाबी कार्रवाई करते हुए एक लूटेरे को लूटी गई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल हो गए। उधर, घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। घायल सुबोध के पिता रामेश्वर साह के तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
बताया जाता है कि रेवती कस्बा निवासी सुबोध साह को करीब 9.30 बजे गोली मारकर लूटेरों ने उसकी बाइक, मोबाइल व तीन हजार रुपये नगदी लूट बकुल्हा होते हुए बिहार की तरफ भाग रहे थे। इसीबीच पुलिस को वायरलेस से घटना की सूचना मिली। जिसके बाद बैरिया पुलिस ने बिहार जाने वाले सभी मार्गों की घेराबंदी कर दिया। बाइक लूटकर भाग रहे लूटेरों का सामना बकुल्हा स्टेशन के उत्तर मुख्य मार्ग पर हो गया। इस दौरान लूटेरों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक लूटेरे को लूट की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया, वहीं दो लूटेरे अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। पकड़े गए लूटेरे ने पूछताछ में अपना नाम नौरंगी यादव उर्फ रामप्रकाश यादव उर्फ बंडा यादव निवासी बैरिया नगर पंचायत बताया, जो कई संज्ञेय अपराधों में वांछित है और उसके खिलाफ कई मामले न्यायालय में विचाराधीन है। एसएचओ ने बताया कि लूटकांड में शामिल दो अन्य लूटेरों की पहचान कर ली गई है। उनकी भी शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पकड़े गये लुटेरे के पास से लूटी गई बाइक, एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ संजय त्रिपाठी, चांद दियर चौकी इंचार्ज विवेक पांडेय, सुरेमनपुर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र प्रताप दुबे, बैरिया चौकी इंचार्ज वीरेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक शिवकुमार यादव, कांस्टेबल मिथलेश तिवारी, वीरेन्द्र सिंह, हरिमाधव पांडेय, संजय सिंह, रजनीश सिंह, आदर्श गोड़, परसुराम, रामप्रताप यादव रहे। मुठभेड़ की सूचना पर बैरिया पहुंचे पुलिस कप्तान देवेंद्र नाथ ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई। वहीं अन्य लूटेरों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।