फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia murder news teenager killed young man with friend due to angered by abuse

Ballia News: मां की गाली दी तो बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर की युवक की हत्या, मामूली बात पर हुआ था विवाद

Fri, 21 Mar 2025 08:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 21 Mar 2025 08:57 PM IST
सार

Ballia News: बलिया जिले में मामूली बात को लेकर विवाद में मां की गाली देने पर किशोर ने पड़ोसी युवक की हत्या की साजिश रच डाली। अपने दोस्त के साथ मिलकर युवक को पीट- पीटकर मार डाला। 

विज्ञापन
Ballia murder news teenager killed young man with friend due to angered by abuse
रोते- बिलखते परिजन व मृतक अवधेश राम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के सिंहपुर में युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गाली से क्षुब्ध किशोर ने साथी के साथ मिलकर युवक की हत्या की। हत्या के पीछे का कारण यह है कि किशोर के मेमने ने युवक की जमीन पर जाकर चारा खा लिया था। इसी बात पर युवक ने उससे गालीगलौज की थी।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
फेफना थाना से महज तीन किमी दूर सिंहपुर गांव निवासी जवाहर राम की बकरी का मेमना पड़ोसी संजय राम की जमीन में पहुंच गया। उसने वहां पड़ा चारा खा लिया। इसको लेकर जवाहर के पुत्र अवधेश राम (30) व संजय के 16 वर्ष के लड़के के बीच विवाद हो गया। जमकर गालीगलौज हुआ। आसपास के लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार विवाद में मां की गाली देने से नाराज होकर पड़ोसी किशोर ने अपने मित्र के साथ मिलकर अवधेश को सबक सिखाने की ठान ली।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात आठ बजे के करीब अवधेश राम खेत में शौच कर रहा था। तभी पड़ोसी किशोर साथी संग वहां पहुंच गया। अवधेश पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। सिर के पीछे गंभीर चोट लगने से अवधेश अचेत होकर गिर पड़ा। कुछ देर बाद ग्रामीणों की नजर बेहोश अवधेश पर पड़ी तो उन्होंने इसकी खबर परिजनों को दी। सूचना पर मौके पर परिजन व थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी दलबल के साथ पहुंचे। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी कृपाशंकर, क्षेत्राधिकारी उस्मान अहमद घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच की। तत्पश्चात जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। एएसपी ने परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर 16 वर्ष के दो बाल अपचारी को पकड़ा है। जवाहर की शिकायत पर पुलिस ने तीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घर के आगे पट्टे की जमीन को लेकर दोनों पड़ोसी में पहले से है विवाद

सिंहपुर गांव में जवाहर राम के घर के आगे पट्टे की जमीन पर कब्जा करने को लेकर लंबे समय से पड़ोसी संजय राम के परिवार से विवाद चलता है। इसको लेकर दोनों पड़ोसियों में छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर गालीगलौज होती है। यहीं कारण रहा कि बकरी के बच्चे के चारा खाने जैसे छोटे मामले में दोनों पड़ोसी के बड़ों की जगह बच्चों में विवाद में हो गया।

बड़े भाई की मौत से टूटा परिवार

अवधेश दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। काफी मेहनती था, पिता के साथ खेती व पशुपालन कर परिवार का भरण पोषण करता था। छोटी बहन दिव्यांग है। भाई की मौत से दोनों बहनों का रो-रोक बुरा हाल है। बड़ी बहन बबिता रो-रो कर पड़ोसियों को कोस रही थी। वह भाई को वापस करने की बात कह रही थी। पिता जवाहर राम बेटे की मौत से बदहवास हैं। छोटा भाई घटना को लेकर पड़ोसियों पर पर आक्रोशित है। पूरा परिवार खाने पर अवधेश का इंतजार कर रहा था। घटना के बाद दोनों पड़ोसियों में तनाव को देखते हुए मौके पर सुरक्षा को लेकर पुलिस जवान मुस्तैद हैं। ग्रामीणों की माने तो बकरी का बच्चा एक बहाना है। असल बजह तो दोनों पट्टीदारों के घर के पास बंजर की जमीन पर कब्जा का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed