बलिया हत्याकांड: मुख्य आरोपी का दूसरा भाई भी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर में बृहस्पतिवार को एसडीएम, सीओ के सामने गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के भाई देवेंद्र प्रताप सिंह को शुक्रवार सुबह ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं शाम को पुलिस ने दूसरे भाई नरेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
ये दोनों भी नामजद आरोपी हैं। अज्ञात के रूप में दर्ज पांच आरोपी हिरासत में हैं। इनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। छह अन्य नामजद व अज्ञात 20 आरोपी फरार हैं। देवेंद्र को रेवती रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।
डीआईजी आजमगढ़ सुभाषचंद दुबे ने बताया कि सभी आरोपियों पर 75-75 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। एनएसए, गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर के तहत भी कार्रवाई होगी। आरोपियों की संपत्ति भी जब्त की जाएगी। किसी तरह का कोई दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीआईजी ने कहा कि वे बलिया में ही कैंप करेंगे। 24 घंटे में परिणाम सामने आएगा।
विज्ञापन विज्ञापन