फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: miscreants molest women, villagers are beaten up by holding one

बलियाः महिलाओं से बदमाशों ने की छेड़छाड़, एक को पकड़कर ग्रामीणों ने पीटा

Sun, 14 Feb 2021 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Ballia: miscreants molest women, villagers are beaten up by holding one
सहतवार(बलिया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर बोलेरो सवार युवकों द्वारा गाड़ी का शीशा फोड़ने का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ कर रहे युवकों में से एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित द्वारा सहतवार थाने में तहरीर दी गई है। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

सहतवार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने आरोप लगाया है कि परिवार की महिलाएं चार पहिया वाहन से मैरेज हाल से घर वापस लौट रही थीं। जैसे ही मवेशी हॉस्पिटल के पास पहुंची कि बोलेरो सवार बदमाशों ने गाड़ी का पीछा कर गाड़ी को रोक दिया। सवार महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर गाड़ी के पीछे का शीशा तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। अन्य बदमाश मौके से भाग निकले। पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम प्रवीण सिंह निवासी चांदपुर थाना बैरिया बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed