फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Maniyar SHO line spot on charges of negligence

बलियाः लापरवाही के आरोप में मनियर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Wed, 04 Aug 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Ballia: Maniyar SHO line spot on charges of negligence
बलिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने कार्य में लापरवाही और शिथिलता के आरोप में मनियर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह को मंगलवार को लाइन हाजिर कर दिया। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक ने की।
विज्ञापन

बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 16 के जिला पंचायत सदस्य असगर अल्ली उर्फ गुड्डू मलिक निवासी पुरुषोत्तम पट्टी के लापता होने की तहरीर परिजनों ने थाने में दी थी। वहीं बसपा के जिलाध्यक्ष ने भी अपने लेटर पैड पर लिखकर पुलिस अधीक्षक से गुड्डू मलिक की सकुशल वापसी की गुहार लगाई थी। इस पर एसपी ने मनियर थानाध्यक्ष को निर्देश दिया था। इसके बाद थानाध्यक्ष ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को जब एसपी बैठक कर रहे थे तो अचानक इस घटनाक्रम का जिक्र हुआ। इसके बाद एसपी ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed