फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia Lok Sabha SP candidate Sanatan Pandey threatened district administration

UP: बलिया में सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय ने डीएम को दी धमकी, कहा- मतगणना में धांधली हुई तो निकलेगी लाश

Sat, 27 Apr 2024 09:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 27 Apr 2024 09:26 PM IST
सार

बलिया लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी ने जिला प्रशासन को खुलेआम धमकी दी है। उन्होंने कहा कि इस बार मतगणना में धांधली हुई तो वहां से मेरी या कलेक्टर की लाश निकलेगी। 

विज्ञापन
Ballia Lok Sabha SP candidate Sanatan Pandey threatened district administration
सनातन पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय ने शनिवार को जिला प्रशासन को सीधी धमकी दी है। उन्होंने कहा कि यदि इस बार जनता ने मुझे जिताया तो हमें कोई नहीं रोक पाएगा। मतगणना में यदि किसी तरीके की धांधली की गई तो वहां से या तो मेरी लाश निकलेगी या कलेक्टर की लाश निकलेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


यह है पूरा मामला
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी सनातन पांडे सपा बसपा गठबंधन से बलिया लोकसभा सीट से उम्मीदवार थे। उस चुनाव में उन्हें भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त से लगभग 15000 मतों से हार का सामना करना पड़ा था। उस समय मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर सपाइयों ने हंगामा किया था। सनातन पांडे का शनिवार को दिया गया विवादित बयान वर्ष 2019 की मतगणना से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि उनके सामने भाजपा से नीरज शेखर और बसपा से ललन सिंह यादव प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। वहीं इस संबंध में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि किसी प्रत्याशी की ओर से अगर इस तरीके का बयान दिया गया है, तो एसपी से मामले की जांच कराई जाएगी और नियमाअनुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed