{"_id":"58a0607a4f1c1b5f7ed83d59","slug":"ballia-ke-diyara-me-adhed-ki-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियारा में अधेड़ की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियारा में अधेड़ की हत्या
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Sun, 12 Feb 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुआ गोपालपुर के दियारा में रविवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त श्रीराम यादव निवासी जमुआ के रूप में हुई। पुलिस शव को लेकर मृतक के घर पहुंची तथा परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की। मृतक के छोटे भाई रामजी यादव की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज किया। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुआ गोपालपुर निवासी मृतक श्रीराम यादव प्रतिदिन की भांति भोजन करने के बाद शनिवार की रात घर से कुछ दूरी पर स्थित दियारा खेत में पेड़ के नीचे लगी झोपड़ी में सोने चला गया। रविवार की सुबह किसी की नजर गेहूं की खेत में पड़े शव पर पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी केसी सिंह, कोतवाल अनिल चंद्र तिवारी हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। इसके बाद अधेड़ की शिनाखत श्रीराम यादव के रूप में हुई।
पुलिस उसके शव को लेकर उसके घर पहुंची और घरवालों से पूछताछ की। तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे तथा जायजा लिया। फारेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंची थी तथा छानबीन की। उधर, मृतक के छोटे भाई रामजी यादव की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस के दुनदुन यादव, विजय यादव, सूरज यादव व जयराम यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। हत्या का कारणों का पता नहीं चल सका है।