फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Final list of delimitation of Panchayat elections released

बलिया: पंचायत चुनाव के परिसीमन की अंतिम सूची जारी, कम हो जाएंगी दो ग्राम पंचायतें

Thu, 24 Dec 2020 12:26 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 24 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ballia: Final list of delimitation of Panchayat elections released
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। पंचायती राज विभाग की ओर से परिसीमन व आरक्षण को लेकर प्रक्रिया जारी है। पंचायत चुनाव के परिसीमन का कार्य करीब अंतिम दौर में है। हालांकि, वर्तमान में अंतिम सूची जारी की गई है और दावे व आपत्तियां मांगी गई हैं। प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए तीन जनवरी तक की समय सीमा निर्धारित है। 15 जनवरी तक रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, वहां से हरी झंडी मिलने के बाद परिसीमन की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 

विज्ञापन


2015 में हुए त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के बाद प्रदेश सरकार की ओर से जिले में अब तक कुल तीन नगर पंचायतें बनाई की गई हैं। इसमें बैरिया और नगरा नगर पंचायत अस्तित्व में आ चुकी है, जबकि रतसर कलां की सूचना अभी तक नहीं पहुंची है। बैरिया ग्राम पंचायत के नगर पंचायत में शामिल होने के बाद बीडीसी के आठ पद समाप्त हो गए हैं।
विज्ञापन


इसी तरह नगरा नगर पंचायत में शामिल गांव नगरा, चचयां व भंडारी के कुल सात बीडीसी के पद खत्म हो गए हैं। पंचायत चुनाव को लेकर किए गए परिसीमन में अब तक केवल दो ही ब्लॉक बैरिया व नगरा प्रभावित हुए हैं। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की मानें तो दावे व आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही परिसीमन का अंतिम रूप सामने आएगा। इसके बाद ही ग्राम प्रधान, बीडीसी एवं जिला पंचायत वार्ड की तस्वीर साफ होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसीमन की अंतिम सूची के अनुसार ग्राम प्रधान के चार, बीडीसी के 15 व जिला पंचायत के एक-एक पद समाप्त हैं। इसमें बैरिया, नगरा, चचयां व भंडारी ग्राम पंचायतें हैं। अब जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या 945 हो गई हैं, जबकि वर्ष 2015 के चुनाव में कुल 949 ग्राम पंचायतें थीं। वर्ष 2015 के चुनाव में जिला पंचायत के कुल 59 वार्ड थे जो अब 58 हो चुके हैं। 

 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर वार्डों के परिसीमन की प्रक्रिया अभी जारी है। सूची जारी कर दावे व आपत्तियां मांगी गई हैं। तीन जनवरी तक इसका निस्तारण करने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। 15 जनवरी को अनंतिम सूची जारी की जाएगी।
शशिकांत पांडेय, डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed