फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Farmers protested due to lack of water in Korantadih pump canal

बलिया: कोरंटाडीह पंप कैनाल में पानी नहीं आने से बिफरे किसानों ने किया प्रदर्शन

Sun, 25 Jul 2021 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Ballia: Farmers protested due to lack of water in Korantadih pump canal
विकास खंड सोहॉव के कोरंटाडीह पंप कैनाल पर प्रर्दशन करते किसान नेता। संवाद - फोटो : BALLIA
बलिया के नरहीं क्षेत्र में कोरंटाडीह पंप कैनाल पर क्षेत्र के किसानों ने रविवार को पानी की समस्या को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इसमें अपनी धान की फसल को सूखता देख किसानों ने निर्णय लिया कि जब तक पंप कैनाल की व्यवस्था नहीं सुधर जाती, किसान धरना-प्रदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन

कोरंटाडीह पंप कैनाल से निकट कई गांव के किसानों की सैकड़ों एकड़ खेती इस पर निर्भर है। नौ किलोमीटर रामगढ़ तक नहर का पानी जाता था, लेकिन अब दो किलोमीटर दूर भी नहीं जा पा रहा है। पंप कैनाल के लिए बिजली आपूर्ति गाजीपुर जिले के कुंडेश्वर से होती है। आए दिन बिजली ट्रिप करने के कारण किसानों की धान की खेती बुरी तरह प्रभावित हुई है। इससे आजीज आकर किसान पंप कैनाल पर चार दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को हिंद पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष केडी सिंह ने भी भाग लिया। कहा कि जब तक पंप कैनाल की व्यवस्था शुरू नहीं हो जाती और टेल तक पानी नहीं पहुंच जाता, तब तक लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

पंप कैनाल पर 200 एचपी और 150 एचपी के मोटर पंप पड़े हुए हैं। दुर्भाग्य है कि इसे लगाया नहीं जा सका है। किसानों का धान सिंचाई के अभाव में पीला पड़ने लगा है। विभागीय उदासीनता के चलते किसानों को सिंचाई की समस्या से जूझना पड़ रहा है। किसानों ने संकल्प लिया कि जब तक उनकी समस्या दूर नहीं हो जाती तब तक धरना प्रदर्शन से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर अशोक राय, सतीश राय, बच्चन राय, राजन राय, बबुआ राय, श्रीप्रकाश तिवारी, राधामोहन यादव, बासुदेव राय, ब्रज विलास राय, बच्चन राय, सोहन सिंह, बब्बन यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed