फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia extortion case Police preparing to take suspended inspector Pannelal on custody remand

बलिया वसूली कांड: निलंबित दरोगा पन्नेलाल को कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी में पुलिस, पूछताछ में खुलेगा राज

Wed, 31 Jul 2024 04:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 31 Jul 2024 04:33 PM IST
सार

बलिया वसूली कांड के आरोपी दरोगा पन्नेलाल को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी में है। पन्नेलाल से पूछताछ में राज खुलेगा कि ट्रकों से अवैध वसूली से मिलने वाले पैसे में कौन-कौन हिस्सेदार था। 

विज्ञापन
Ballia extortion case Police preparing to take suspended inspector Pannelal on custody remand
निलंबित दरोगा पन्नेलाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी की जिला जेल में बंद निलंबित दरोगा पन्नेलाल को पुलिस अदालत की अनुमति से कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है। भरौली तिराहा पर ट्रकों से होने वाली अवैध वसूली के पैसे वह किस-किसको देता था, इस बात का पता पुलिस पूछताछ कर लगाएगी। इसके अलावा अवैध वसूली के इस खेल में पन्नेलाल को संरक्षण देने वाले लोग कौन थे, यह भी पूछताछ कर पता लगाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही मुकदमे के विवेचक अदालत में अर्जी देकर पन्नेलाल को कस्टडी रिमांड पर देने का अनुरोध करेंगे।

विज्ञापन


एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया और डीआईजी रेंज आजमगढ़ वैभव कृष्ण ने गत 24 जुलाई की रात नरही थाना क्षेत्र के भरौली तिराहा पर छापा मार कर बिहार से आने वाले ट्रकों से अवैध वसूली के खेल का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन


प्रकरण में तत्कालीन नरही थानाध्यक्ष पन्नेलाल सहित चार पुलिस कर्मी और 16 दलाल गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सभी के खिलाफ नरही थाने में लूट, डकैती और भ्रष्टाचार सहित अन्य गंभीर आरोपों में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ballia extortion case Police preparing to take suspended inspector Pannelal on custody remand
कार्रवाई के बाद सुनी पड़ी सड़क - फोटो : अमर उजाला

29 जुलाई को पन्नेलाल को वाराणसी की अदालत में पेश कर चौकाघाट स्थित जिला जेल में दाखिल किया गया। पुलिस अफसरों के अनुसार, पन्नेलाल से मालवाहकों से अवैध वसूली के संबंध में विस्तार से पूछताछ नहीं हो पाई है। अवैध वसूली वह कबसे किसके संरक्षण में कर रहा था।

काली कमाई से उसने कहां-कहां संपत्ति बनाई है। यह सभी बातें तभी विस्तार से सामने आ पाएंगी, जब पन्नेलाल से विस्तृत पूछताछ होगी। वहीं, इस पूरे मामले पर शासन स्तर से नजर होने के कारण पुलिस मुकदमे की विवेचना जल्द पूरी कर आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल करेगी। 

कागजों में कमी मिलने पर छह ट्रक सीज

नरहीं थाना एवं कोरंटाडीह पुलिस चौकी पर अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आने के बाद पिछले दिनों खनन विभाग लखनऊ की टीम ने कोरंटाडीह पुलिस चौकी पर पहुंच कर लाल बालू लदे ट्रकों के कागजातों की जांच की थी। 13 ट्रकों का चालान किया था। नरही थाने पर लाल बालू लदे ट्रकों की जांच करने पर कागजात में कमी मिलने पर 6 ट्रकों को सीज कर दिया।

पुरानी चोट बताया, रहना पड़ा बैरक में ही

वाराणसी को जिला जेल में दाखिल किए जाने के बाद निलंबित दरोगा पन्नेलाल ने दुर्घटना में पेट पर लगी पुरानी चोट का हवाला दिया। उसका प्रयास था कि वह बैरक में न जाकर सीधे जेल अस्पताल में चला जाए। हालांकि जेल प्रशासन ने डॉक्टरों के परामर्श के बाद पन्नेलाल को बैरक नंबर 10 में ही रहने को कहा। उसे कहा गया है कि स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत हो तो वह तत्काल बताए। जेल मैन्युअल के अनुसार उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed