फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia Excise Department recovered 40 liters of raw liquor and destroyed furnaces and raw material

Ballia News: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची शराब बरामद, भट्ठियां और लहन नष्ट

Mon, 21 Jul 2025 11:33 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 21 Jul 2025 11:33 AM IST
सार

Ballia News: आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बलिया के भाखर गांव में बड़ी कार्रवाई की। यहां छापेमारी कर टीम ने 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की। साथ ही भट्ठियां और लहन को नष्ट कराया गया।

विज्ञापन
Ballia Excise Department recovered 40 liters of raw liquor and destroyed furnaces and raw material
आबकारी विभाग की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश आबकारी आयुक्त एवं बिहार के मद्यनिषेध आयुक्त के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके तहत सोमवार की सुबह आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने थाना रेवती अंतर्गत भाखर गांव में बड़ी कार्रवाई की। इस संयुक्त अभियान से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही और लोगों में आबकारी विभाग की सक्रियता को लेकर चर्चा बनी रही।

विज्ञापन




ये है पूरा मामला
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 दिनेश कुमार, क्षेत्र-4 मनोज कुमार यादव एवं बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग सारण की टीम द्वारा दी गई दबिश में 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इसके साथ ही चार अवैध शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया और लगभग 300 किलोग्राम लहन (अविकसित शराब मिश्रण) को मौके पर नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Chhangur Baba: 30 साल पहले काशी में रहता था छांगुर का करीबी राजेश, अब पूर्वांचल का कनेक्शन तलाश रही एटीएस
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान एक अभियोग भी पंजीकृत किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, अवैध शराब निर्माण में लिप्त लोगों की पहचान कर आगे की कार्यवाही जारी है।



टीम ने क्षेत्रवासियों को चेताया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी विजय कुमार शुक्ल ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed