{"_id":"603a7e898ebc3ee91f3b6b46","slug":"ballia-emphasis-on-imbibing-the-thoughts-of-sant-ravidas-ballia-news-vns5771703124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलियाः संत रविदास के विचारों को आत्मसात करने पर बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः संत रविदास के विचारों को आत्मसात करने पर बल
विज्ञापन
संत रविदास जयंती पर सागरपाली क्षेत्र के वैना गांव में जुलूस निकालकर भ्रमण करते कमेटी के सदस्य।
- फोटो : BALLIA
बलिया। नगर के भृगुआश्रम स्थित संत रविदास मंदिर में शनिवार को संत रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर समिति के तत्वाधान में गाजे-बाजे के साथ झांकी निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर परिसर में आकर समाप्त हो गई। इसके पूर्व सुबह आठ बजे मंदिर में विधिविधान संत रविदास का पूजनोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इसके उपरांत दिन में 12 बजे विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि सपा नेता नारद राय रहे। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने संत रविदास के विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया। इसके अलावा नगर के शीश महल के समीप सेवा शिविर लगाया गया था, जिसका उद्घाटन भाजपा नेता संजीव कुमार डंपू ने किया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष द्वय संजय उपाध्याय, लक्ष्मण गुप्ता, अजय कुमार राम, शिवकुमार रश्मि, रामजीराम, दिनेश वर्मा, नरुल बशर, इ्रंद्रासन राम, बीरबल राम, संतोष कुमार, जयप्रकाश मुन्ना आदि रहे। इसके अलावा सपा कार्यालय में भी संत रविदास की जयंती मनाई गई।
चितबड़ागांव: रविदास मंदिर जयंती पर मंडी के ठीक सामने स्थित संत रविदास मंदिर से गाजे-बाजे संग जुलूस निकाला गया। जुलूस मुख्य सड़क से होता हुआ पीसीओ तिराहा, रेलवे क्रॉसिंग, भारतीय स्टेट बैंक, गुदरी बाजार, डाकखाना होते हुए रेलवे स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर इत्यादि से होते हुए मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुआ। जुलूस में दीपू गुप्ता, काशीनाथ राम, बिपिन बिहारी लहरी, स्नेही राम, अभिराम त्रिपाठी, प्रदीप गुप्ता, रंजीत सिंह उर्फ टुनटुन आदि रहे।
विज्ञापन
सागरपाली: क्षेत्र के हैदरचक पकड़ी में शनिवार को श्री संत शिरोमणी रविदास जयंती पर बाल नवयुवक मंगल दल के तत्वाधान में जुलूस निकाला गया, जिसका उद्घाटन पकड़ी कालीमंदिर के पुजारी रामबदन भगत ने फीता काटकर किया। जुलूस आमडारी, पकड़ी, वैना, हैदर चक आदि गांवों का भ्रमण करते हुए पुन: पूजा स्थल पहुंचा, जिसमें हाथी, घोड़ा, ऊंट के अलावा युवा, बुजुर्ग व महिलाएं शामिल रहीं। कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम के अलावा सुनील सिंह सोलंकी, निवर्तमान प्रधान रजिंदर राम, गुड्डू साधू, पंचमी राम, दयाचंद प्रधान, लल्लन राम, गंगा यादव, भानू प्रकाश पांडेय, बीरबल कन्नौजिया, कैलाश राम, कांता राम, मुशी राम आदि रहे।
बेल्थरारोड- संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर शनिवार को चंदायर बलीपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता लालबहादुर भारती के नेतृत्व में हाथी, घोड़ा और ऊंट संग जुलूस निकाला गया। जुलूस को लालबहादुर भारती, जिला पंचायत सदस्य सत्यप्रकाश जायसवाल और समाजसेवी मरगूब अख्तर ने चंदायर बलीपुर से संयुक्त रूप से पूजन-अर्चन कर हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। जुलूस चैनअपुर, गुलौरा, बिशुनपुरा, मठिया, महुआतर, नरहीं आदि गांवों का भ्रमण के पश्चात गंतव्य पर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जुलूस में बाबा रविदास जी की आकर्षक झांकी समेत विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस मौके पर एहसान अहमद, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, शांत कुमार, अजय कुमार, कमलेश कुमार, विनोद कुमार गौड़, अमरजीत कुमार ,विशाल कुमार, सूरज कुमार ,मनोज कुमार, राज कुमार भारती आदि शामिल रहे।
विशुनपुरा: क्षेत्र में संत रविदास जी जयंती बड़े ही हर्षोंल्लास के साथ मनाई गई। रविदास के अनुयायियों ने जगह-जगह पंडाल में उनकी प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम के साथ पूजन-अर्चन किया तथा उनके नीतियों पर चलने का संकल्प लिया। क्षेत्र के भाऊपर स्थित रविदास मंदिर पर सुनील कुमार आदर्श ने कहा कि संत रविदास ने अपने विचारों के द्वारा समाज में फैली कुरीतियों व छूआछूत को समाप्त किया। इस अवसर पर देवानंद, देवेंद्र, सुदर्शन आदि रहे। इसके अलावा भीमपुरा नंबर दो, रनऊपुर, मालीपुर, खंदवा, जमुआंव, परसिया आदि गांवों में भी संत रविदास विधि विधान के साथ पूजे गए।
रेवती: संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर माघी पूर्णिमा के दिन शनिवार को अपराह्न संत शिरोमणि की शोभायात्रा रविदास मंदिर से गाजा बाजा के साथ सोल्लास निकाली गई। इस अवसर पर अजय शंकर पांडेय कनक, विजेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, सभासद सुरेश राम, लल्लन राम, मुद्रिका प्रसाद, कमल नारायण, अरविंद राम, अनिल भारती आदि मौजूद रहे।
बाइक जुलूस निकाल किया जागरुक
रसड़ा। स्वर्णकार समाज ने संत शिरोमणि महाराज नरहरिदास की जयंती के अवसर पर बाइक जुलूस निकाला कर समाज को जागरूक किया। बाइक जुलूस को नपा कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस कार्यवाहक अध्यक्ष के अहाते से निकलकर प्यारे लाल चौराहा, मुंसिफ तिराहा, नाथबाबा चौराहा होते हुये नगर भ्रमण कर जुलूस पुन: अहाते पर आकर समाप्त हो गया। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र एवं नपा कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताया। इस दौरान मीडिया प्रभारी संतोष कुमार वर्मा, बिनोद सोनी, आदित्य वर्मा, अभिनव वर्मा, सुशील सोनी, गोपाल सोनी, संजय आदि मौजूद रहे।