Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Ballia News
›
Ballia: Doubling work hindered due to incomplete construction of bridge, construction on Saryu river between Bakulhan-Majhi railway stations
{"_id":"613644bb8ebc3e6ee2353d9c","slug":"ballia-doubling-work-hindered-due-to-incomplete-construction-of-bridge-construction-on-saryu-river-between-bakulhan-majhi-railway-stations-ballia-news-vns610089059","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलियाः पुल के अधूरे निर्माण से दोहरीकरण कार्य में रुकावट, बकुल्हां-माझी रेलवे स्टेशनों के बीच सरयू नदी पर हो रहा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः पुल के अधूरे निर्माण से दोहरीकरण कार्य में रुकावट, बकुल्हां-माझी रेलवे स्टेशनों के बीच सरयू नदी पर हो रहा निर्माण
माझी में सरयू नदी पर निर्माणाधीन रेलवे का नया पुल। संवाद
- फोटो : BALLIA
Link Copied
बलिया-छपरा रेलखंड पर बकुल्हां-माझी रेलवे स्टेशनों के बीच सरयू नदी पर निर्माणाधीन रेलवे पुल का काम पिछले चार वर्षों में भी आधा अधूरा है। रेलवे ने इसे तीन साल के भीतर ही पूरा कराने का निर्देश दिया था। रेलवे पुल का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाने के कारण छपरा-औड़िहार रेल मार्ग के दोहरीकरण कार्य में रुकावट आ रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रेलवे पुल का निर्माण बलिया के एक ठेकेदार को दिया गया है। पुल कब तक बनकर तैयार होगा यह बताने वाला कोई नहीं है। यहां सिर्फ ठेकेदार के मुंशी व मजदूर रहते हैं। रेलवे के जिम्मेदार अधिकारी कभी आते ही नहीं। यहां काम कर रहे लोगों ने बताया कि बिहार की साइड का सरयू नदी का एक पिलर कुछ टेढ़ा हो गया था। इसके कारण कार्य रुका था। अब उसे ठीक कर दिया गया है। इस संदर्भ में डीआरएम के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया की पुल का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। जल्द ही यह रेलवे पुल बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।