फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Demand to increase the age limit of army recruitment, demonstrated

बलियाः सेना भर्ती की आयु सीमा बढ़ाने की मांग, किया प्रदर्शन

Wed, 04 Aug 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Ballia: Demand to increase the age limit of army recruitment, demonstrated
विभिन्न मांगों को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रसड़ा को सौंपते मान सिंह सेंगर साथ में ? - फोटो : BALLIA
रसड़ा। कोरोनाकाल में दो वर्षों से भर्ती प्रक्रिया बंद है। ऐसे में तहसील प्रांगण में बुधवार को युवाओं ने सेना भर्ती की आयु सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही युवाओं ने रसड़ा की बंद चीनी मिल की खाली पड़ी भूमि को सेना भर्ती तैयारी को युवाओं के लिए सौंपने की मांग की। सरकार के खिलाफ युवाओं ने नारेबाजी भी की। उपजिलाधिकारी प्रभु दयाल, तहसीलदार प्रभात सिंह को प्रधानमंत्री एवं रक्षामंत्री को संबोधित दो सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

कस्बा के रोडवेज बस स्टैंड से समाजवादी पार्टी के नेता व युवा शक्ति चंद्रशेखर के अध्यक्ष मान सिंह सेंगर के नेतृत्व में सैकड़ों युवा हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। सेंगर ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण दो वर्ष से सेना सहित अन्य सेक्टरों की भर्ती प्रभावित है। सेना भर्ती के लिए युवाओं ने अपनी तैयारी जारी रखी। लेकिन, रक्षा मंत्रालय द्वारा सेना भर्ती के लिए जो भर्ती निकाला है उसमें उम्र सीमा 21 से 23 वर्ष तक ही रखा गया है। इस वजह से कोरोनाकाल में तैयारी करने वाले कई अभ्यर्थी उम्र की सीमा न बढ़ाये जाने से आवेदन से वंचित हो गए हैं। वहीं, बंद चीनी मिल की जमीन पर वर्षों से युवा खेलते आए हैं, उसको प्रशासन ने जोतवा दिया। इस जमीन को खेलकूद का मैदान और युवाओं को भर्ती की तैयारी के लिए बनाने की मांग की। इस मौके पर अनिल यादव, दयाशंकर गुप्ता, ईश्वर चंद्र, अमित उपाध्याय, जितेंद्र कुमार सिंह, अंकित सिंह, जयप्रकाश, धीरज तिवारी, जयप्रकाश भारती, मटरू यादव, प्रकाश, अनूप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed