फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia Demand for 500 notes increased in the district due to the ban of 2000 notes

Ballia: 2000 के नोट क्या बंद हुए जिले में तो आफत आ गई, लोगों ने सुनाई आपबीती, पढ़ें किसने क्या कहा?

Thu, 08 Jun 2023 06:53 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 08 Jun 2023 06:53 AM IST
सार

बांंसडीहरोड निवासी शिवजी गुप्ता ने बताया कि एक बैंक शाखा में 500 के नोट की एक गड्डी लेने गए थे, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने साफ इंकार कर दिया और कहा कि 500 के नोट नहीं आ रहे हैं, काफी आग्रह किया तो उन्होंने 100 और 200 रुपयों की गड्डी धमा दी।

विज्ञापन
Ballia Demand for 500 notes increased in the district due to the ban of 2000 notes
दो हजार के नोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में 2000 के नोट की बंदी के बाद 500 के नोटों की कमी होने लगी है। रोजाना 500 के नोटों की मांग भेजी जा रही है। लेकिन मांग के सापेक्ष बीस फीसदी की उपलब्धता भी नहीं हो पा रही। वहीं, 15 दिन में अब तक जनपद में तकरीबन 50 करोड़ रुपये के 2000 के नोट बैंकों में जमा हो चुके हैं। समस्या इसलिए बढ़ गई क्योंकि एक 2000 का नोट बदलने में 500 के चार नोटों की खपत हो रही है। अब डिमांड के सापेक्ष 500 के नोट नहीं मिल रहे है। साथ ही जो नोट 500 के आए रहे हैं, उनके लिए हिदायत मिल रही है कि उपलब्ध नोटों को सिर्फ एटीएम के लिए रखा जाए। अन्य कार्य सौ और दो सौ के नोटों से चलाए जाएं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: वाराणसी के इस गांव में अब नहीं होगी किसी मृतक की तेरहवीं, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला ?
विज्ञापन

बैंकों में 23 मई से अतिरिक्त काउंटर लगाकर 2000 का नोट जमा करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस प्रक्रिया को शुरू हुए अभी 15 दिन ही बीते हैं, जनपद में इस अवधि में तकरीबन 50 करोड़ रुपये के 2000 के नोट जमा हो गए। लेकिन 2000 का नोट बदलने में 500 के नोटों की खपत बढ़ गई। एक बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि उनके यहां अब तक तकरीबन 50 लाख रुपये के गुलाबी नोट बदले जा चुके हैं। इनके बदले में 500 के नोट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

Ballia Demand for 500 notes increased in the district due to the ban of 2000 notes
500 और 2000 के नोट
यदि ग्राहकों को छोटे नोट दिए जाते हैं तो आनाकानी करते हैं। ऐसे में सारा बोझ 500 के नोटों पर है। मुश्किल यह है कि एक दो हजार के नोट के बंडल के बदले 500 के चार बंडल खपत में जा रहे हैं। बैंक में सर्वाधिक राशि दो हजार रुपये की आई है। इसको दोबारा प्रयोग में लिया नहीं जा सकता। आरबीआई से इस राशि के बदले करेंसी आने में समय लगेगा।

थमा दी 100 और 200 की गड्डी

बांंसडीहरोड निवासी शिवजी गुप्ता ने बताया कि एक बैंक शाखा में 500 के नोट की एक गड्डी लेने गए थे, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने साफ इंकार कर दिया और कहा कि 500 के नोट नहीं आ रहे हैं, काफी आग्रह किया तो उन्होंने 100 और 200 रुपयों की गड्डी धमा दी।

फूलवरियां निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 2000 के नोट जमा कराए थे, बदले में 500 के नोट लेने थे, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने इंकार कर दिया। उसके बदले 200 रुपयों के नोट की गड्डी थमा दी।

छोटे नोट चलन में

नई करेंसी में रखे हुए सभी छोटे नोट बैंकों को भेज दिए गए हैं। सिक्कों को लेने का भी आग्रह किया जा रहा है। कुछ बैंकों ने तो गंदे और कटे फटे नोटों को चलाना शुरू कर दिया है। अधिक बिक्री वाले खाताधारकों से दिन में दो बार नकदी जमा करने का आग्रह किया जा रहा है।

दो हजार का एक नोट बदलने में 500 के चार नोट की खपत बढ़ गई है, लेकिन पांच सौ के नोट नहीं मिलने की अभी किसी उपभोक्ता ने शिकायत नहीं की है। -जितेंद्र झा, एलडीएम, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed