फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia crime news

बोहा ताल में कई पक्षी मिले मृत, किसानों को देख भागे शिकारी

Fri, 13 Dec 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
ballia crime news
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के दवनी एवं बिंद के छपरा गांव के समीप बोहा ताल के खेतों में सैलानी पक्षियों का शिकार कीटनाशक दवाओं से जोरों पर चल रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह खेतों में किसानों ने कई सैलानी पक्षियों को मृत देखा। जबकि मौके से कीटनाशक दवा को कब्जे में लिया। सूचना के बाद भी वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

सैलानी पक्षी ठंड शुरू होते ही भोजन की तलाश में बोहा ताल में प्रति वर्ष आते हैं। बृहस्पतिवार को बोहा ताल में अपने खेतों में पंहुचे किसानों को देखकर पक्षियों का शिकार कर रहे शिकारी मौके से भाग निकले। भागने में शिकारियों ने कुछ पक्षियों को वहीं छोड़ दिया। इसके बाद जमीन पर अचेत पड़े पक्षियों को ग्रामीण उठाकर अपने साथ गांव ले आये और उनका इलाज करने का प्रयास किया। ग्रामीणों की शिकायत है कि गांव से दूर बोहा ताल क्षेत्र में रोजाना सैलानी पक्षियों का शिकार किया जा रहा है। बावजूद इसके वन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अचेत पक्षी को ग्रामीणों ने गांव में लाकर उसका इलाज करने का प्रयास किया, लेकिन जान नहीं बच सकी। आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि अक्सर ताल में शिकारियों के द्वारा पक्षियों का शिकार किया जाता है। आम किसान जो खेतों में काम करने गया है वह उनका विरोध नहीं कर पाता। सुंदर रंग बिरंगे पक्षी खाने की लालच में नीचे उतरते है और पहले से घात लगाए शिकारी उन्हें कीटनाशक दवा देकर अपना शिकार बना लेते हैं। बोहाताल क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई प्रशासनिक डर अथवा समस्या नहीं होती। इसके रोकथाम की जिम्मेदारी जिनके पास है वे संसाधनों की कमी का रोना रोकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ले रहे हैं। इस बाबत डीएफओ श्रद्धा यादव ने बताया कि बोहा ताल में टीम बनाकर शिकारियों के विरुद्ध करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed