फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia Crime: Husband ate poison at his in-laws' house, the wife did not bid farewell to her maternal home

Ballia Crime: मायके से नहीं हुई पत्नी की विदाई तो पति ने ससुराल में खाया जहर, ये है मामला

Fri, 18 Aug 2023 02:40 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 18 Aug 2023 02:40 PM IST
सार

पकड़ी गांव निवासी नासिर हुसैन की पुत्री रुखसार बानो की शादी गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव निवासी एकबाल अहमद के पुत्र फिरोज अहमद से हुईं है। रुखसार के परिजनों का कहना है कि फिरोज कोई काम धंधा नहीं करता है और वह बेरोजगार है। जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Ballia Crime: Husband ate poison at his in-laws' house, the wife did not bid farewell to her maternal home
up 112 - फोटो : amar ujala

विस्तार

पकड़ी थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में गुरुवार की देर शाम पत्नी की विदाई न होने से क्षुब्ध एक युवक ने ससुराल में ही विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक की हालत खराब होने लगी तो ससुराली जनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ससुराल जनों के सहयोग से युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां समाचार लिखे जाने तक युवक का इलाज चल रहा था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- CM Yogi In Varanasi: यूथ-20 समिट में बोले सीएम योगी, 'राम-कृष्ण, शंकराचार्य और विवेकानंद...ये सब भी युवा थे'
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पकड़ी गांव निवासी नासिर हुसैन की पुत्री रुखसार बानो की शादी गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव निवासी एकबाल अहमद के पुत्र फिरोज अहमद से हुईं है। रुखसार के परिजनों का कहना है कि फिरोज कोई काम धंधा नहीं करता है और वह बेरोजगार है। जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद हुआ था। विवाद के चलते रुखसार करीब एक वर्ष से अपने मायके पकड़ी आ कर रहती है। कई बार पति द्वारा विदाई की बात की गई, लेकिन पत्नी द्वारा कोई काम धंधा शुरू करने के बाद ही जाने की बात कही गई। गुरुवार को भी फिरोज पत्नी की विदाई कराने के लिए पहुंचा था, लेकिन ससुराली जनों द्वारा रुखसार को विदा करने से इंकार कर दिया गया,जिससे क्षुब्ध होकर उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इस संबंध में हरिंद्र यादव का कहना है कि मामले में किसी पक्ष द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं मिलीं है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed