फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: corruption, commission and crime is Another name of SP, the spies have not been bullied yet - said JP Nadda

बलियाः  सपा का दूसरा नाम करप्शन, कमीशन और क्राइम, नहीं गर्इ अभी सपाइयों की धौंस - बोले जेपी नड्डा 

Tue, 22 Feb 2022 09:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 22 Feb 2022 09:31 PM IST
सार

अखिलेश यादव आजकल किसानों की दुहाई दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने आज तक किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया।

विज्ञापन
Ballia:  corruption, commission and crime is Another name of SP, the spies have not been bullied yet - said JP Nadda
बलिया के रतसर इंटर काॅलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का दूसरा नाम ही करप्शन, कमीशन और क्राइम है। सोमवार को फेफना विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी 300 से ज्यादा सीट जीतेगी।

विज्ञापन



जेपी नड्डा ने तंज कसा कि सपा हो और अपराधी न हो तो सपा का कार्यकर्ता कैसे होगा? इनके कार्यकर्ताओं की अभी भी वही धौंस हैं। कहते हैं कि 10 मार्च को देख लेंगे। रस्सी जल गई पर बल अभी तक नहीं गया है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव आजकल किसानों की दुहाई दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने आज तक किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि के तहत देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में अब तक 1.80 लाख करोड़ रुपये भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के आधे प्रत्याशी जेल में और आधे बेल पर

जेपी नड्डा ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सपा की सरकार ने यूपी में माफिया राज को बढ़ावा दिया, गुंडों का आतंक कायम होने दिया। योगी की सरकार ने गुंडाराज और माफिया राज का सफाया किया।

आज मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और आजम खान जैसे लोग जेल की सलाखों के पीछे हैं। अभी भी यूपी को गुंडाराज और माफिया राज की ओर धकेलने वाले लोग इन्हें जेल से ही चुनाव लड़ा रहे हैं। ऐसे लोग यूपी को फिर दंगों की आग में झुलसाएंगे। सपा के आधे प्रत्याशी जेल में हैं और आधे बेल पर। कहा कि पहले इन्हीं लोगों ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं। आज ये मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed