फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia BJP MLA Surendra Singh said SP sponsored program is Lakhimpur incident told Priyanka political dramabaaz

बलिया : भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा- सपा का प्रायोजित कार्यक्रम है लखीमपुर कांड, प्रियंका के झाड़ू लगाने के वीडियो को बताया पॉलिटिकल ड्रामा

Tue, 05 Oct 2021 07:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 05 Oct 2021 07:10 PM IST
सार

विधायक ने कहा कि धरना देने वाले किसान नहीं हैं। ये बेईमान और राष्ट्रद्रोही हैं, देश को कमजोर करना चाहते हैं। अब यूपी की धरती पर इन्हें ठीक कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Ballia BJP MLA Surendra Singh said SP sponsored program is Lakhimpur incident told Priyanka political dramabaaz
BJP MLA Surendra singh

विस्तार

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने लखीमपुर कांड को लेकर विपक्षी दलों पर फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लखीमपुर की घटना सपा के गुंडों की ओर से प्रायोजित है। उन्होंने ही मंत्री के बेटे पर हमला किया।
विज्ञापन


लखीमपुर कांड को लेकर प्रियंका गांधी के वहां जाने और झाड़ू लगाने वाले वीडियो के बारे में कहा कि यह पॉलिटिकल ड्रामा करने वाले लोग हैं। कोई झाड़ू लगाता है। कोई लाठी पकड़ता है। धरना देने वाले किसान नहीं हैं। ये बेईमान और राष्ट्रद्रोही हैं, देश को कमजोर करना चाहते हैं। अब यूपी की धरती पर इन्हें ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मृत किसानों के आश्रितों को मिले दो करोड़ का मुआवजा : सपा

लखीमपुर खीरी के तिकुनियां कस्बे में दो दिन पूर्व किसानों समेत आठ लोगों की मौत की घटना के संदर्भ में मंगलवार को भदोही जिले के गोपीगंज नगर में समाजवादी पार्टी और सर्व समाज जनहित पार्टी की बैठक हुई।  इसमें घटना की पुनरावृत्ति न होने और मृतक आश्रितों को दो करोड़ रुपये मुआवजा दिलाने की आवाज उठाई। समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि आवाज उठाने पर विपक्ष के अखिलेश यादव को नजरबंद करना कहीं से उचित नहीं है।

किरकिरी होने पर चार किसानों को 45-45 लाख का मुआवजा और सरकारी नौकरी की बात से बरगलाया जा रहा है। मृतकों के जिम्मेदारों को सख्त सजा, दो-दो करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए। इसी तरह सर्व समाज जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह ने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने का सपना दिखाया जाता है तो दूसरी ओर उन्हें वाहनों से रौंदवा कर घड़ियाली आंसू बहाने को सभी लोग समझ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed