फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia

चयनित विषय बना एनसीसी, छात्रों को मिलेगा लाभ: कर्नल डीएस मलिक

Fri, 14 May 2021 09:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
ballia
बलिया। केंद्र सरकार द्वारा लागू नई शिक्षा नीति के अंतर्गत एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में मान्यता देकर युवाओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान किया है। उक्त बातें 93 एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डीएस मलिक ने शुक्रवार को कही।
विज्ञापन

प्रेस को जारी नोट में कर्नल मलिक ने बताया है कि अभी तक के स्कूल और कॉलेज में छात्रों को एनसीसी में अलग से नामांकन कराना पड़ता था और एनसीसी की विभिन्न परीक्षाएं उत्तीर्ण करने पर सर्टिफिकेट मिलते थे। इसका लाभ किसी शैक्षणिक योग्यता के रूप में नहीं मिलता था, लेकिन अब छात्रों को इससे शैक्षिक योग्यता का लाभ भी मिलेगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के इस फैसले से छात्रों को एनसीसी अपने पाठ्यक्रम में चयनित करने का अधिकार प्राप्त होगा।
विज्ञापन

एनसीसी को 24 क्रेडिट के साथ इलेक्टिव विषय के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है, जो भी छात्र एनसीसी को चयनित विषय के रूप में लेकर पढ़ेंगे, उन्हें इसका लाभ मिलेगा। बताया कि विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए डीजी एनसीसी की वेबसाइट से पाठ्यक्रम व अन्य सूचनाएं हासिल कर सकते हैं। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के चीफ प्रॉक्टर एवं एनसीसी समन्वयक मेजर अरविंद नेत्र पांडेय ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि एनसीसी से अधिकाधिक छात्रों को जोड़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed