फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia August Revolution: Bugle burnt at Okedganj Square

बलिया अगस्त क्रांति: आज ओक्डेनगंज चौराहा पर फूंकी गई बिगुल

Sun, 09 Aug 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Ballia August Revolution: Bugle burnt at Okedganj Square
बलिया। देश भले ही 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ लेकिन बलिया पांच साल पहले 1942 में ही आजाद हो गया था। हालांकि यह आजादी महज 13 दिनों तक ही रही लेकिन जिले के आजादी की दीवानों ने ब्रिटिश हुकूमत के छक्के छुड़ा दिए थे।
विज्ञापन

नौ अगस्त को शुरू हुई क्रांति ज्वाला धधकने लगी थी। आंदोलनकारी बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। मुंबई में महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार बल्लभ भाई पटेल को को पकड़ कर आगा खां महल में नजरबंद किया गया था। इसकी जानकारी होने पर 10 अगस्त को भोर में ही लोग घरों से लालटेन लेकर निकल पड़े। जगह-जगह युवकों ने महात्मा गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में शहर बंद रखने और जुलूस निकालने की घोषणा की। करीब आठ बजे ओक्डेनगंज चौराहा पर उमाशंकर ने भाषण दिया। इसके बाद शहर में जुलूस निकालने और हड़ताल का ऐलान किया गया। इनके सहयोग में सूरज प्रसाद, अवध किशोर प्रसाद आदि भी थे। चौराहा से जुलूस जब रेलवे स्टेशन पहुंचा तो एक ट्रेन आ गई जिससे उतरे छात्र भी जुलूस में शामिल हो गए। आलम यह रहा कि जुलूस चलता गया और लोगों की तादाद बढ़ती गई। गौरीशंकर राय, योगेन्द्र मिश्र, वासुदेव राय की अगुवाई में विभिन्न छात्रावासों के छात्र भी जुलूस में शामिल हो गए। जुलूस जब मालगोदाम पहुंचा तो कम्युनिस्ट नेता विश्वनाथ मर्दाना की ललकार पर मालगोदाम पर काम करने वाले मजदूर भी जुलूस में शामिल हो गए। कचहरी जाकर जुलूस समाप्त हो गया। आजादी के दीवानों ने ताकत दिखाकर ब्रिटिश सिपाहियों को बैकफुट पर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed