फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Adulterated liquor found in government English liquor shop, Excise team raided and sealed the shop

बलियाः सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान में मिली मिलावटी शराब, आबकारी टीम ने छापा मारकर दुकान किया सील

Wed, 07 Jul 2021 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
Ballia: Adulterated liquor found in government English liquor shop, Excise team raided and sealed the shop
बलिया जनपद के नरहीं कारो मार्ग स्थित सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान में मिलावटी शराब को आजमगढ़ मंडल की आबकारी टीम ने पकड़ा है। टीम ने मिलावटी शराब मिलने के बाद दुकान में रखी 354 पेटी अंग्रेजी शराब को जब्त कर दुकान को सील कर दिया।
विज्ञापन

नरहीं कारो मार्ग स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर मंगलवार की रात टीम ने छापा मारा। टीम में शामिल अपर्णा द्विवेदी, जयप्रकाश पांडेय, अनुराग सिंह, अशोक राम, नरहीं एसआई अवधेश सिंह ने दुकान में रखी कुछ शराब की बोतलों की जांच की। जांच में कई शीशी मिलावट शराब पाई गई। इसके बाद टीम ने दुकान में रखी 354 पेटी शराब जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है, उसे जब्त कर नरहीं पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद टीम ने दुकान को सील कर दिया। उधर, दुकान का सेल्समैन चिंतन कुमार पांडेय भागने में सफल रहा, जिसके विरुद्ध थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed