फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Administration again gave possession to the victims of harvesting,

बलियाः प्रशासन ने फिर दिलाया कटान पीड़ितों को कब्जा, पट्टे में मिली भूमि से काश्तकारों ने कर दिया था बेदखल

Mon, 26 Jul 2021 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Ballia: Administration again gave possession to the victims of harvesting,
जयप्रकाशनगर के बीएसटी बंधे पर बसे कटानपीड़ितों को एक फिर बसाने के लिए पहुंचे बैरिया तहसीलदार शि? - फोटो : BALLIA
जयप्रकाशनगर। लंबे समय से बीएसटी बांध पर शरण लिए कटान पीड़ितों को सरकार ने बसाया तो काश्तकारों ने उन्हें हटा दिया। इसकी जानकारी होने पर नवागत एसडीएम अभय कुमार सिंह ने पुन: कटान पीड़ितों को कब्जा दिलाया। हटाने की शिकायत इंटक नेता विनोद सिंह ने जिलाधिकारी सहित तहसील प्रशासन से की थी।
विज्ञापन

ब्लॉक मुरली छपरा क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार के तीन पूर्वों के कटान पीड़ित बकुल्हा संसार टोला बांध पर गत सात वर्षों से शरण लिए हैं। इसमें घुरुल टोला निवासी कटान पीड़ित मदन चौधरी, शत्रुघ्न पासवान, मुन्ना पासवान, रामचन्द्र दुशाध, राजेंद्र पासवान, गिरधारी चौधरी, निरंजन चौधरी को 26 जून को तहसील प्रशासन की ओर से चांददीयर पंचायत के बकुल्हा गांव के निकट ग्राम समाज की भूमि पर पट्टा देकर बसाया गया था। कटान पीड़ित जब अपना छप्पर लगाना चाहे तो स्थानीय काश्तकारों द्वारा मना कर दिया गया। कटान पीड़ित पट्टा धारक निरंजन चौधरी ने बताया था कि 24 जुलाई की शाम काश्तकारों ने सभी पट्टाधारकों के तिरपाल को उखाड़ कर उसमें रखा सामान फेंक दिया था। जमीन की ट्रैक्टर से जोताई कर दी गई थी। शिकायत के बाद सातों पट्टाधारकों को सोमवार को तहसील प्रशासन ने कब्जा दिलाया।
विज्ञापन

कटान पीड़ितों के मामले की जानकरी होने पर उन्हें पुन: कब्जा दिलाया गया है। शेष कटान पीड़ितों को बसाने पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। जो लोग बिना मतलब बाधा डाल रहे हैं, उन पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। - अभय कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed