फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia Accident: Tired of domestic discord, the young man committed suicide, the dead body was found hanging f

Ballia News: गृह कलह से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, पंखे की कड़ी से लटकता मिला शव

Mon, 08 May 2023 12:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 08 May 2023 12:24 PM IST
सार

दोकटी थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव निवासी पवन माली (25) पुत्र स्व. शम्भूनाथ माली बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। करीब 20-25 दिन से अपने गांव आया था। उसने रविवार को अपने कमरे में पंखे की कड़ी से कपड़ा बांधकर फांसी लगा ली।

विज्ञापन
Ballia Accident: Tired of domestic discord, the young man committed suicide, the dead body was found hanging f
मृतक पवन माली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में दोकटी थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव के एक युवक ने गृह कलह के कारण रविवार के शाम फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुची लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ballia Accident: पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव निवासी पवन माली (25) पुत्र स्व. शम्भूनाथ माली बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। करीब 20-25 दिन से अपने गांव आया था। उसने रविवार को अपने कमरे में पंखे की कड़ी से कपड़ा बांधकर फांसी लगा ली। ज्यादा देर तक कमरा बंद होने के बाद पत्नी ने दरवाजा खोलना चाहा तो दरवाजा बंद था। हो हल्ला पर पड़ोसियों के आने के बाद किसी तरह दरवाजा खोला। देखा कि पवन पंखे के हुक से लटका हुआ है। सांसें थम चुकी थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी लालगंज परमानन्द त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक के फांसी लगाने का मामला लग रहा है। कारण पारिवारिक कलह लग रहा है। पवन की पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed