फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia accident news

बोलेरो की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

Fri, 13 Dec 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
ballia accident news
रतसर। गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर-खेजुरी मार्ग पर जिगनहरा गांव के पास बुधवार को देर रात बोलेरो ने सामने से आ रहे बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। वहीं सड़क पार कर रहा वृद्ध घायल हो गया। जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

रतसर निवासी दीपक वर्मा (24) और राहुल सोनी (26) देर रात बरात से लौट रहे थे। जिगनहरा गांव के पास बोलेरो की टक्कर से घायल हो गए। इसी हादसे में जिगनहरा निवासी हृदयानंद तिवारी (70) भी घायल हो गए। बोलेरो चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रतसर लाया गया। वहां दीपक वर्मा व हृदयानंद तिवारी की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह हृदयानंद तिवारी की मौत हो गई।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के रतसड़ नहर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह बरातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। संयोग अच्छा रहा कि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसडीह निवासी लाल बहादुर प्रजापति के पुत्र डब्लू प्रजापति की बरात थाना क्षेत्र गड़वार के चकिया निवासी बलिराम प्रजापति के यहां आई थी। बारातियों को लेकर बृहस्पतिवार सुबह बोलेरो वापस जा रही थी। जैैसे ही वह रतर नहर बाईपास मार्ग पर काली मंदिर के पास पहुंची कि अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। तेज आवाज के साथ बोलेरो को पलटते देख आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर पहुंचे और सभी को बाहर निकाला। बोलेरो में सवार गणेश प्रजापति, धर्मेंद्र ठाकुर, धनंजय प्रजापति, चंदन, शिवनाथ, राजेश प्रजापति और विनोद यादव को हल्की चोटें आईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed