फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia Accident: A young man going to a friend's Tilakotsav died in a road accident, another serious, referred

Ballia Accident: दोस्त के तिलकोत्सव में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दूसरा गंभीर, वाराणसी रेफर

Sat, 03 Jun 2023 01:42 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 03 Jun 2023 01:42 PM IST
सार

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के तिखमपुर गांव निवासी रजनीश पाठक व सुमित सिंह बाइक से शुक्रवार की देर रात अपने मित्र के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बैरिया थाना क्षेत्र के नौका टोला गांव जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 31पर स्थित बलराम सिंह के डेरा के समीप पहुंचते ही, सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार रजनीश पाठक (41 वर्ष) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Ballia Accident: A young man going to a friend's Tilakotsav died in a road accident, another serious, referred
दोस्त के तिलकोत्सव में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 बैरिया मांझी मार्ग पर स्थित बलराम सिंह के डेरा के समीप बाइक व ट्रक में हुई जोरदार टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया,जिसे स्थानीय लोगों को मदद से पुलिस ने सोनबरसा सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पाल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने   घायल युवक को वाराणसी रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: क्या मिल जाएगी संजय सिंह को जमानत ? जिला जज की अदालत में सुनवाई आज
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के तिखमपुर गांव निवासी रजनीश पाठक व सुमित सिंह बाइक से शुक्रवार की देर रात अपने मित्र के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बैरिया थाना क्षेत्र के नौका टोला गांव जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 31पर स्थित बलराम सिंह के डेरा के समीप पहुंचते ही, सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार रजनीश पाठक (41 वर्ष) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, साथी सुमित सिंह 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed