फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: A young man who came to bathe on Ganga Dussehra died due to drowning, came from Bihar with his uncle

Ballia: गंगा दशहरा पर स्नान करने आए युवक की डूबने से मौत, बिहार से अपने फूफा के साथ आया था सुमित

Tue, 30 May 2023 12:15 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 30 May 2023 12:15 PM IST
सार

गंगा दशहरा पर स्नान करने के लिए आया छपरा जिले के घोर हट मठिया थाना माझी निवासी सोनेलाल भारती का 16 वर्षीय पुत्र सुमित भारती स्नान करते वक्त गंगा नदी में डूब गया।

विज्ञापन
Ballia: A young man who came to bathe on Ganga Dussehra died due to drowning, came from Bihar with his uncle
गंगा में डूबने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में हल्दी थाना क्षेत्र के मझौवा गंगा घाट पर मंगलवार की सुबह अपने फूफा के साथ गंगा दशहरा पर स्नान करने के लिए आया छपरा जिले के घोर हट मठिया थाना माझी निवासी सोनेलाल भारती का 16 वर्षीय पुत्र सुमित भारती स्नान करते वक्त गंगा नदी में डूब गया। आसपास के लोगों ने गंगा में डूबे सुमित कुमार को किसी तरह बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस सुमित को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी पहुंची। चिकित्सक ने सुमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही घटना की सूचना परिजनों के साथ रिश्तेदारों को मिली कोहराम मच गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: देह व्यापार के आरोप में चार महिलाएं गिरफ्तार, व्हाट्सएप्प ग्रुप से चल रहा था गंदा खेल
विज्ञापन

तीन-चार दिन पहले छपरा जिले के धोर हट मठिया थाना माझी निवासी सोनालाल भारती का 16 वर्षीय पुत्र सुमित भारती हल्दी थाना क्षेत्र के मझौवा गांव निवासी हरे कृष्ण गिरी के घर आया था। गंगा दशहरा के दिन वह अपने फूफा के साथ स्नान करने के लिए गंगा नदी के मझौवा घाट पर गया था। नहाते वक्त उसका पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में चला गया। उसको बचाने के लिए घाट पर स्नान कर रहे कुछ लोगों ने प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। चीख-पुकार के बाद दर्जनों लोगों ने युवक को बचाने के लिए गंगा नदी में छलांग लगाई। तत्काल इसकी सूचना हल्दी पुलिस को दी। लोगों ने कुछ ही देर में सुमित को गहरे पानी में से खोज निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस तत्काल अपने वाहन से लेकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी पहुंची। चिकित्सक ने सुमित कुमार को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed