फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia 570 cases of English liquor and beer seized from truck carrying liquor to Bihar hidden in potato sack

Ballia News: ट्रक से बिहार जा रही 570 पेटी अंग्रेजी शराब-बीयर बरामद, आलू की बोरी में छुपाया था माल; दो अरेस्ट

Mon, 22 Sep 2025 06:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 22 Sep 2025 06:59 PM IST
सार

यूपी के बलिया-बिहार बाॅर्डर पर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तलाशी के दाैरान शराब और बीयर की बोतलें बरामद हुई हैं। पूछताछ के बाद दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Ballia 570 cases of English liquor and beer seized from truck carrying liquor to Bihar hidden in potato sack
बरामद शराब। - फोटो : संवाद

विस्तार

Ballia News: यूपी बिहार के बार्डर नरहीं थाना के कोरंटाडीह पुलिस चौकी के पास रविवार की रात आबकारी व थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान ट्रक में आलू के बीच छुपाकर बिहार ले जा रहे 570 पेटी शराब, 412 पेटी अंग्रेजी शराब व 158 पेटी बीयर बरामद किया। जिसकी बाजार में कीमत छत्तीस लाख रुपया आंकी जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस व एसओजी लखनऊ की टीम ने डीसीएम से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार उनके पास से आठ कुंतल 26 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया था। 15 सितंबर को आबकारी की टीम ने डीसीएम से कतरन के बीच 517.38 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया था। पुलिस की सख्ती ताबड़तोड़ कार्रवाई से तस्करों में भय व्याप्त है।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आबकारी निरीक्षक विनय राय क्षेत्र एक सदर व आबकारी निरीक्षक संदीप यादव क्षेत्र तीन बांसडीह अवैध शराब की बिक्री परिवहन और रोकथाम के संबंध में बिहार के बार्डर भरौली गोलम्बर के पास चक्रमण कर रहे थे। सूचना खास पर हमको अवगत कराया।

संयुक्त टीम कोरंटाडीह चौकी से कुछ दूर पहले ही गाजीपुर की तरफ से आ रही ट्रक को टार्च की रोशनी व डंडे से रुकने का इशारा किया तो ट्रक ड्राइवर वाहन को कुछ दूर पहले ही रोकते हुए कूदकर भागने में सफल रहा। टीम ने पीछा किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। 

ट्रक के पीछे ढाले में चेक किया गया तो उसमें ढेर सारी आलू की बोरी भरी हुई थी। बोरी को हटवाकर चेक किया गया तो अंदर शराब के 570 पेटी कार्टून रखे मिले। पुलिस ने ट्रक को कब्जा में ले लिया। 5616.3 लीटर शराब एवं 40 आलू की बोरी बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ट्रक को सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed