{"_id":"be1fc97339e59f40b1502a0d369aa2c6","slug":"balia-atganwa-deoria-and-semi-varanasi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया, अठगांवा, देवरिया और वाराणसी सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया, अठगांवा, देवरिया और वाराणसी सेमीफाइनल में
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Thu, 10 Dec 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददरी मेले में राज्यस्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष साधना गुप्ता ने फीता काटकर एवं खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। जिसमें बलिया, अठगांवा, देवरिया और डीएलडब्लू वाराणसी की टीम सेमीफाइनल में पहु़ंची जो आज खेला जाएगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में अठगांवा और डीएलडब्लू वाराणसी के बीच ख्ेाला गया। जिसमें प्रियदर्शनी के दो, स्मिता के दो और सोनी सिंह के एक गोल की सहायता से अठगांवा की 5-0 से विजयी रही। इसी क्रम में देवरिया और जारा क्लब के बीच खेला गया। जिसमें देवरिया ने जारा क्लब को 3-0 और बलिया ने जारा क्लब को 3-1 से पराजित किया।
विज्ञापन
पूल बी के मैचों में अठगांवा ने पॉपुलर क्लब को 3-0 और डीएलडब्लू वाराणसी ने पापुलर क्लब बलिया को 2-1 को पराजित किया। निर्णायक की भूमिका में सरदार मोहम्मद अफजल, अबू सईद, मोहम्मद इरफान ने निभाई। प्रतियोगिता के दौरान नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र, सुधीर कुमार सिंह, अजय सिंह, उपेंद्र सिंह, प्रदीप यादव, विनोद सिंह, अरशद खान आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन नीरज राय ने किया।
विज्ञापन