फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bal Vatika will be built in council schools with low enrollment

Ballia News: हल्की बरसात में स्टेडियम में भर जाता है पानी, युवाओं को होती है परेशानी

Tue, 01 Jul 2025 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Bal Vatika will be built in council schools with low enrollment
वीर लोरिक स्टेडियम को बेहतर बनाने की कवायद लंबे समय से चल रही है। पांच करोड़ की लागत से कई काम भी हुए। पानी निकासी की व्यवस्था के नाली तो बनी लेकिन ऊंची नाली से पानी निकलने के लिए मिट्टी का कार्य नहीं हुआ। इसके चलते हल्की बारिश में भी मैदान पानी-पानी हो जाता है। इससे युवाओं की तैयारी कम से कम तीन से चार दिन बाधित हो जाती है।
विज्ञापन

ट्रैक से लेकर मैदान तक गीला हो जाता है। मैदान व ट्रैक पर कई जगह पर गड्ढे भी बन गए हैं। मार्च में कुछ मिट्टी का कार्य हुआ लेकिन वह पर्याप्त नहीं हुआ। स्टेडियम के विकास के लिए राज्य सरकार ने लगभग 5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था को कांटेदार बाड़, पुराने जिम परिसर की मैटिंग, स्प्रिंकलर सिस्टम, माइल्ड स्टील के दरवाजे, जिम हॉल के लिए मच्छरदानी, चेंजिंग रूम के साथ प्रवेश द्वार तक संपर्क मार्ग को बनाना था। लगभग तीन साल से अधिक समय में कार्य का पूरा किया गया। कार्यदायी संस्था के कार्य पर सीडीओ ने फरवरी में निरीक्षण के दौरान सवालियां निशान खड़ा किया था। इतनी धनराशि खर्च होने के बाद भी अभी तक मैदान से पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। मैदान के पश्चिमी छोर पर नाला बनाया गया लेकिन अभी पूर्ण रूप से पानी नहीं निकल पा रहा है। जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहर यादव ने बताया कि पानी निकलने में समय लगता है। मैदान में मिट्टी भराई का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed