{"_id":"57d5ad174f1c1ba83031d11e","slug":"bakri-eid-yesterday-prepared","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद कल, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद कल, तैयारी पूरी
ballia
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
बकरी ईद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरीद को लेकर जिले में तैयारियां अंतिम चरण में है। जहां हजरत इब्राहीम की सुन्नत पर अमल करने के लिए मुसलमान कुर्बानी के जानवरों की खरीद फरोख्त में जुटे हैं तो वहीं मस्जिदों ओर ईदगाहों में नमाज अदा करने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। घर में भी तैयारियां चल रही हैं। उधर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सर्तक है और बैठक कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। खास तौर से संदिग्धों और शरारती तत्वों पर निगाह रखी जाएगी।
ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार मंगलवार को अकीदत से मनाया जाएगा। हजरत इब्राहीम की सुन्नत पर अमल करते हुए इस दिन अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी पेश की जाएगी। त्योहार के मद्दनेजर मुस्लिम बहुल इलाकों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कुर्बानी के लिए बकरा, दुंबा, भैंस की खरीदारी के लिए लोग जुटे रहे। बकरा बाजारों में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। मोलभाव कर लोग जानवर लेकर घरों को रवाना होते रहे। सुबह से लेकर देर रात तक जानवारों की खरीद फरोख्त होती रही।
त्योहार को लेकर खास तौर से बच्चों में उत्साह अधिक रहा। वहीं घरों में महिलाएं भी तैयारियों में व्यस्त रहीं। घरों की साफ सफाई और रंगरोगन का दौर दिनभर चलता रहा। जबकि नगर की मस्जिदों, ईदगाह में नमाज की तैयारियां भी अंतिम दौर में रहीं। जहां ईदगाहों में कनात और दरी आदि के लिए इंतजाम होते रहे तो मस्जिदों में भी नमाज को लेकर तैयारियां जारी रहीं। पिछले शुक्रवार को मस्जिदों में बकरीद की नमाज के वक्त का एलान किया गया था।
विज्ञापन
उधर, बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार की शाम बकरीद त्यौहार के सम्बन्ध में आयोजित शान्ति समिति की बैठक में अधिकारियों को तमाम दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने पालिका परिषद को इलाकों में साफ सफाई के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा गया जबकि बिजली और जलकल को भी क्रमश: बिजली और पानी की आपूर्ति दुरुस्त रखने की हिदायत दी गई। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह परम्परा है उसी के अनुरूप त्यौहार मनाएं।
एसपी प्रभारकर चौधरी ने अधीनस्थों को निर्देश दिया कि नमाज के समय सुरक्षा के व्यापक इंतजाम होने चाहिए। प्रमुख मस्जिदों ईदगाहों के आसपास बैरिकेडिंग कराएं। खास तौर पर शरारती तत्वों एवं संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाए। साथ ही अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में एडीएम मनोज सिंघल, एएसपी रामयज्ञ यादव, सभी एसडीएम, सीओ, एसओ, सम्बन्धित विभागों के अधिकारी सहित शांति समिति के सदस्य सिकंदर खां, असगर अली आदि मौजूद रहे।