फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bairia MLA submitted a memorandum for action in the Sushte Baba land case

बैरिया विधायक और सांसद के भांजे आमने-सामने, विधायक ने सुदिष्ट बाबा जमीन मामले में कार्रवाई के लिए सौंपा ज्ञापन

Tue, 09 Jun 2020 11:49 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 09 Jun 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bairia MLA submitted a memorandum for action in the Sushte Baba land case
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को समर्थकों के साथ तहसील में पहुंचकर उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार पाल को तीन पत्रक सौंपे। उन्होंने इब्राहिमाबाद गांव में सुदिष्ट बाबा मेला क्षेत्र की 200 एकड़ जमीन पर फर्जी तरीके से नाम चढ़वाने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

 

पत्रक में उन्होंने कुछ लोगों पर इब्राहिमाबाद उपरवार में फर्जी तरीके से लगभग दो सौ एकड़ जमीन अपने नाम कराने का आरोप लगाया। कहा कि फर्जी तरीके से नाम चढ़वाने वालों से ही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के भांजे विनय सिंह ने 25 एकड़ जमीन खरीदी है। विधायक ने तहसील परिसर में बाइक पर खड़े होकर संबोधित किया।

विज्ञापन


उन्होंने ‘द्वाबा को बचाना है, बेईमानों को भगाना है’ का नारा लगवाया। कहा कि खपड़िया बाबा, महाराज बाबा और सुदिष्ट बाबा की भूमि पर भ्रष्टाचारियों के लिए जगह नहीं है। न्याय नहीं मिला तो रैली करेंगे। इसका नाम ‘द्वाबा बचाओ, बेईमान भगाओ होगा’। 18 अगस्त के बाद शहीद स्मारक से इब्राहिमाबाद पशु मेला भूमि तक पैदल मार्च निकालेंगे। विधानसभा सत्र में भी मामले को उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक कर रहे गुमराह: विनय

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के भांजे और इब्राहिमाबाद पशु मेला स्थल पर 25 बीघा जमीन खरीदने वाले दलकी निवासी विनय कुमार सिंह ने कहा कि विधायक सस्ती लोकप्रियता के लिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उनको उन्हीं की भाषा में जवाब देने के लिए मैं और मेरा परिवार तैयार है। सोनबरसा शीतगृह परिसर में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे कई बार कह चुके हैं कि जमीन के सही गलत का निर्णय राजस्व विभाग करेगा। विधायक को शायद अपने ही सरकार में अधिकारियों पर भरोसा नहीं है, इसीलिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं।


कहा कि जल्द ही उनके वकील मानहानि का नोटिस भेजकर 25 करोड़ का दावा करेंगे। दावा किया कि उन्होंने कागजात देखकर जमीन खरीदी है, वह जमीन काश्तकारों की है। विधायक को दिक्कत है तो सक्षम अधिकारियों के समक्ष प्रकरण रखें, जनता में जाने का उद्देश्य कुछ दूसरा ही है।


विनय सिंह ने सवाल उठाया कि विधायक निधि से हुए कार्यों, दुबेछपरा में हुए कटानरोधी कार्यों की एसआईटी जांच क्यों नहीं करा रहे हैं। मैंने जमीन औद्योगिक इकाई लगाने के लिए ली है। इसमें कृषि आधारित प्रोजेक्ट की स्थापना की जाएगी, जिससे यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा। वह जल्द ही प्रकरण पर लोगों के बीच अपना पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed