फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bairia MLA furious over flaws in anti-erosion work.

Ballia News: कटानरोधी कार्य में खामियों पर भड़के बैरिया विधायक

Fri, 03 Jul 2026 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Bairia MLA furious over flaws in anti-erosion work.
दयाछपरा क्षेत्र में चल रहे कटानरोधी कार्य का निरीक्षण करते बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल साथ में
दया छपरा। बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने बुधवार शाम ग्राम पंचायत गोपालपुर के दुबे छपरा में चल रहे कटान रोधी कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कई अनियमितताओं का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि यदि इस बार कटान रोधी कार्य में थोड़ी भी लापरवाही सामने आई और नुकसान हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान विधायक ने बोल्डर पिचिंग की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसका झुकाव नदी की तरफ है। ऐसे में यह गंगा की तेज धारा का कितना समय तक सामना कर पाएगा, इस पर मौके पर मौजूद ठेकेदार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

विधायक ने अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पिछले सात वर्षों से बलिया में तैनात हैं, जबकि शासन के नियमों के अनुसार किसी भी अधिकारी का एक स्थान पर अधिकतम तीन वर्ष का कार्यकाल होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कटान रोधी कार्य के दोनों सिरों पर जानबूझकर कुछ हिस्सा छोड़ दिया गया है, ताकि भविष्य में कटान होने पर फ्लड फाइटिंग के नाम पर दोबारा कार्य कर विभाग आर्थिक लाभ उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब शासन से पूरे कार्य की स्वीकृति मिली है तो दोनों सिरों पर अधूरा छोड़ने का कोई औचित्य नहीं है। यदि इतना कार्य कराया जा सकता है तो 50 मीटर अतिरिक्त कार्य भी कराया जा सकता था। जयप्रकाश अंचल ने कहा कि कटान प्रभावित क्षेत्र के समीप इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित है। ऐसे महत्वपूर्ण संस्थानों और सड़क को सुरक्षित रखने के बजाय विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंता के कार्यकाल में बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर लगभग 700 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, इसके बावजूद हर वर्ष फ्लड फाइटिंग के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं।


विधायक ने कहा कि उन्होंने दुबे छपरा, नौरंगा, नारादरा और भुसहुला सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया, जहां कटान रोधी कार्य में कई खामियां मिलें। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की शिकायत शासन से की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया जाएगा। इस दौरान संजय यादव, हरेराम यादव, किशुन पासवान, गुड्डू पासवान समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed