फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Baildar beaten by detainees at Tehsil Campus

पुलिस के सामने बंदियों ने जमकर किया हंगामा

Thu, 31 Oct 2019 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Baildar beaten by detainees at Tehsil Campus
बेल्थरारोड। तहसील गेट पर गुरुवार को अपराह्न नगरा थाना क्षेत्र से पुलिस अभिरक्षा में जमानत के लिए पहुंचे बंदियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस कस्टडी में होने के बावजूद भतीजों ने अपने विपक्षी चाचा की जमानत कराने आए देवेंद्र गुप्ता निवासी ग्राम मुजही थाना पकड़ी की पिटाई कर दी। इससे तहसील गेट पर अफरातफरी मच गई। गुरुवार को लगभग दस मिनट तक देवेंद्र को तहसील परिसर में दौड़ाकर पीटा जाता रहा। इसके बाद तहसील में मौजूद लोगों ने बीचबचाव किया तो देवेंद्र वहां से भागने में कामयाब हुए।
विज्ञापन

तहसील कैंपस में घटना के दौरान इन्हें लेकर आए सिपाही पूरी तरह से बेबस दिखे। बाद में उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दी तो उभांव थाने से पुलिस आई और स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान तहसील कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल रहा। हंगामे के कारण सभी आरोपियों की जमानत याचिका तहसील से खारिज हो गई। इन्हें एसडीएम के आदेश पर 14 दिन के लिए पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पीड़ित देवेंद्र गुप्ता ने मामले की लिखित तहरीर उभांव थाने की पुलिस को दी। भूमि विवाद में गिरफ्तार अमरनाथ यादव पीड़ित देवेंद्र गुप्ता के पिकअप का चालक बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अपने चालक की जमानत कराने आए थे : नगरा थाना के सरयां गुलाब राय गांव निवासी अमरनाथ यादव का अपने भतीजों शिवकुमार यादव, अरविंद यादव व विनोद यादव से भूमि विवाद का मामला चल रहा था। इसे लेकर पिछले दो दिन से चल रहे पंचायत के बावजूद रास्ता न निकलने पर पुलिस ने दोनों पक्ष को शांतिभंग के तहत निरूद्ध कर तहसील न्यायालय भेज दिया। नगरा थाना के सिपाही अशोक सरोज चारों आरोपी को लेकर बेल्थरारोड तहसील पर अपराह्न करीब पौने तीन बजे पहुंचे। इस बीच बंदी अमरनाथ यादव ने अपनी जमानत के लिए पिकअप मालिक व गल्ला व्यवसायी देवेंद्र गुप्ता ग्राम मुजही निवासी को बुलवाया। तहसील गेट पर देवेंद्र गुप्ता को देखते ही अमरनाथ यादव के भतीजे भड़क गए और पूरे विवाद की जड़ बताते हुए पिटाई शुरू कर दी। इससे हंगामा मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed