फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Azamgarh volleyball team reached the quarter finals

Ballia News: क्वाटर फाइनल में पहुंची आजमगढ़ वॉलीबॉल टीम

Sun, 23 Nov 2025 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh volleyball team reached the quarter finals
चित्रकूट में प्रदेशीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता के क्वाटर फाइनल पहुंची आजमगढ़ मंडल की टीम। जागरु
बलिया। चित्रकूटधाम में 22 से 25 नवंबर तक आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय सीनियर महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल की महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। लीग राउंड में आजमगढ़ मंडल की महिला टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत अपने पूल की तीनों टीमों को पराजित कर दिया। आजमगढ़ मंडल की टीम में चयनित सभी खिलाड़ी बलिया जनपद की निवासी हैं।
विज्ञापन

22 नवंबर को आजमगढ़ मंडल की महिला वॉलीबॉल टीम ने सहारनपुर मंडल को 2-0, 23 नवंबर को देवीपाटन मंडल को 2-0 और मुरादाबाद मंडल को 2-0 से पराजित किया था। आजमगढ़ मंडल की टीम में तेजस्विनी सिंह, आर्या सिंह, प्रिया भारती, स्वीटी सैनी, साक्षी, सपना, शालू यादव, सोनम, दिव्या खरवार, जूही यादव, नंदिनी गुप्ता व ममता चयनित हैं। टीम प्रशिक्षक की भूमिका सच्चिदानंद राय निभा रहे हैं। सोमवार को टीम अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेगी। टीम के बेहतर प्रदर्शन पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, जिला वॉलीबाल एसोसिएशन बलिया के चेयरमैन अजीत राय, अध्यक्ष डॉ. कुंवर अरुण सिंह, सचिव नीरज राय आदि ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed