{"_id":"61eeeb406116930f987b9693","slug":"azamgarh-in-next-round-after-defeating-sivan-ballia-news-vns6353049173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिवान को हराकर आजमगढ़ अगले दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिवान को हराकर आजमगढ़ अगले दौर में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरा क्षेत्र के सुभाष इंटर कालेज ताड़ीबड़ागांव के मैदान पर 24वें शिवकुमार सिंह राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच रविवार को सिवान और आजमगढ़ के बीच खेला गया। आजमगढ़ की टीम ने 19.2 ओवरों में निर्धारित 175 रन का लक्ष्य प्राप्त कर विजय हासिल कर ली।
प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता सुनील सिंह ने किया। आजमगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया। पिच पर बल्लेबाजी करने उतरी सिवान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 175 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सिवान के उद्घाटक बल्लेबाज रवि शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 4 छक्के व 7 चौके की मदद से 70 रन बनाकर टीम को मजबूती प्रदान की। जबाब में उतरी आजमगढ़ की टीम ने चार गेंद शेष रहते हुए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। आजमगढ़ की टीम की तरफ से विजय साहनी ने 51 रनों की पारी खेली। वहीं गिलमन ने तीन ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिए थे। आयोजन समिति के तरफ से आजमगढ़ के गिलमन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायर की भूमिका हीरालाल सिंह व रघुधन प्रसाद व स्कोरर के रूप में राजीव सिंह व अशफाक रहे। कमेंट्रेटर की भूमिका राजेश सिंह व रजनीश सिंह ने निभाई। इस मौके पर विनय सिंह, छठ्ठू राम, आयोजन समिति के अध्यक्ष मैनुद्दीन अंसारी, रघुधन प्रसाद, शैलेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत संयोजक मुकेश सिंह ने किया।