फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ayushman will not get the benefit of delivery in nursing homes

नर्सिंग होमों में प्रसव कराने पर नहीं मिलेगा आयुष्मान का लाभ

Sat, 22 Oct 2022 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Ayushman will not get the benefit of delivery in nursing homes
बलिया। आयुष्मान भारत योजना की लाभार्थी गर्भवती महिलाएं अब निजी अस्पतालों में प्रसव नहीं करा सकेंगी। सरकारी अस्पतालों में ही डिलीवरी कराने पर योजना का लाभ मिलेगा। बताया गया कि कुछ जिलों में नर्सिंगहोम अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में सामान्य की जगह सिजेरियन डिलीवरी कर रहे थे। इसके बाद यह आदेश जारी हुआ है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 में की थी। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पांच लाख रुपये तक का बीमा कवर दिया जा रहा है। योजना के लाभार्थी को एक गोल्डन कार्ड दिया जाता है। इसकी मदद से वह योजना से संबद्ध अस्पतालों में साल में पांच लाख रुपये तक का इलाज करा सकते हैं। जिले में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत कुल 1350010 लाभार्थी सूचीबद्ध हैं। सूचीबद्ध चिकित्सालय कुल 25 हैं। इसमें 12 सरकारी और 13 निजी क्षेत्र के हैं। जनपद के कुल 13582 मरीजों का अब तक योजना के तहत उपचार हुआ है। 362490 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, शासन द्वारा नामित एक एजेंसी ने पाया कि नर्सिंग होम मुनाफा कमाने के लिए सामान्य प्रसव के बजाए ऑपरेशन कर रहे हैं। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में ही लाभार्थियों को प्रसव कराने पर योजना का लाभ मिलने का आदेश जारी हो गया है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम समन्वयक, आयुष्मान भारत योजना, डॉ. चंद्रशेखर सिंह अब आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थी महिलाएं सरकारी अस्पतालों में ही प्रसव करा सकेंगी। इस संबंध में आदेश जारी हो गया है। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बहुत बेहतर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed