फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ayurveda proved importance in Corona period: DM

कोरोना काल में आयुर्वेद ने साबित की अहमियत: डीएम

Fri, 13 Nov 2020 06:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Ayurveda proved importance in Corona period: DM
बलिया। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं धन्वंतरि जयंती पर जिला आयुर्वेदिक अस्पताल पर पूजन समारोह का आयोजन हुआ। शुभारंभ जिलाधिकारी एसपी शाही और मुख्य विकास अधिकारी विपिन जैन व बीएसए एसएन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया। जिलाधिकारी शाही ने कहा कि भारतीय चिकित्सा पद्धति में आयुर्वेद का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि केरल जैसे सुदूर जगहों पर मोटी धनराशि खर्च कर लोग प्राकृतिक इलाज कराते हैं, हमें ऐसा करना होगा कि वैसी सुविधा यहां मिले और उसके प्रति लोगों का विश्वास पैदा हो। भगवान धन्वंतरि के जन्मदिवस पर यह संकल्प लें कि यह श्रद्धा हमेशा बनी रहेगी। प्रशासन का प्रयास होगा कि इस आयुर्वेद अस्पताल का बेहतर कायाकल्प हो जाए। पंचकर्म अगर संभव हो तो उसकी शुरुआत करने की पहल हो। सीडीओ विपिन जैन ने कहा कि कोविड के समय आयुर्वेद ने यह साबित कर दिया है कि विकट परिस्थिति में आयुर्वेद का अहम रोल हो सकता है। डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, ईओ दिनेश विश्वकर्मा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी संजय सिंह समेत आयुर्वेदिक अस्पताल का पूरा स्टाफ मौजूद था। संचालन सतीश उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed