बलिया। चाइल्डलाइन द्वारा संचालित बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम जागरूकता अभियान वैन को झंडी दिखाकर पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने रवाना किया।
यह वाहन विभिन्न चौराहे, मॉल, बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बाल भिक्षावृत्ति रोकने हेतु जनमानस के बीच जागरूकता फैलाने का काम करेगी। इसके साथ ही बेबस, बेसहारा और मुसीबत में फंसे बच्चों की सूचना 1098 पर देने के साथ ही करोना काल में बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक करेगी। यह अभियान नौ से 15 जनवरी तक चलेगा। न्यायिक सदस्य राजू सिंह ने बताया कि बाल भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों को चिह्नित कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना के साथ ही गुमशुदा परित्यक्त, बेसहारा बच्चों को सुरक्षा व संरक्षण न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के द्वारा दिया जाएगा। इस अवसर पर न्यायिक सदस्य राजू सिंह, महिला कल्याण अधिकारी पूजा सिंह, निरीक्षक गगनराज सिंह, चाइल्ड लाइन कोऑर्डिनेटर यूसुफ खान, चाइल्ड लाइन के टीम सदस्य गणेश गुप्ता, कमल किशोर, सौरभ सिंह, शाहिद परवीन आदि रहीं।