फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Awareness raised to protect against cyber crime

Ballia News: साइबर अपराध से बचाव के लिए किया गया जागरूक

Tue, 11 Feb 2025 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Awareness raised to protect against cyber crime
बलिया। विश्व सेफर इंटरनेट दिवस पर बलिया में कई स्थानों पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें आमजन को साइबर अपराध और फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूक किया गया। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री गौरव जोशी ने साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। विकास भवन सभागार, कलेक्ट्रेट सभागार, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं जनपद के सभी कॉमन सर्विस सेंटर में कार्यशाला हुई।
विज्ञापन

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी गौरव जोशी ने कहा कि विश्व सेफर इंटरनेट दिवस अर्थात सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाने का उद्देश्य आमजन को जागरूक करना कि सुरक्षित इंटरनेट का उपयोग कैसे किया जाए, ताकि वह साइबर अपराध से स्वयं को सुरक्षित रख सके। कभी भी कॉल्स पर अपनी संवेदनशील जानकारी जैसे-ओटीपी, आधार, पेन या बैंक विवरण साझा न करें। अज्ञात नंबरों से आने वाली कॉल्स पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी या पैसों से संबंधित मांग को पूरा न करें। बिना किसी बुकिंग किए पार्सल के लिए कोई शुल्क नहीं लेती। लालच के प्रति प्रेरित करने वाले ऑनलाइन निवेश ऑफरों से बचें। मोबाइल पर एप्स की नियमित जांच करें, अनावश्यक अनुमतियां रद्द करें और अनुपयोगी एप्स को हटा दें। कोई सरकारी एजेंसी (पुलिस, सीबीआई या ईडी) वीडियो या वॉइस कॉल्स के माध्यम से आपकी जांच या गिरफ्तारी नहीं कर सकती। संवेदनशील लेन-देन के लिए सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग करने से बचें। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed