फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Avinash Pandey in science and Ekta Kumari district top in commerce

Ballia News: अविनाश पांडेय ने साइंस और एकता कुमारी ने कामर्स में जिला टॉप

Sun, 14 May 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Avinash Pandey in science and Ekta Kumari district top in commerce
बलिया। सीआईएससीआई बोर्ड का रिजल्ट भी रविवार को जारी हो गया। इंटरमीडिएट के साइंस और कामर्स इस्ट्रीम में सेक्रेड हार्ट स्कूल के बच्चों ने टाप थ्री पर कब्जा कर लिया है। अविनाश पांडेय ने साइंस और कामर्स में एकता कुमारी ने टॉप किया है। कुल चार विद्यालयों में इंटर में 237 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इसमें दो को छोड़ सभी बच्चे पास हो गए हैं।
विज्ञापन

सेक्रेड हार्ड विद्यालय में साइंस इस्ट्रीम में अविनाश कुमार पांडेय ने 95.25 फीसद अंक के जिला टॉप किया है। रमन महादेव 94.5 फीसद के साथ जिले में दूसरे और अर्पित सिंह 93 फीसद के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। शिवम गुप्ता विद्यालय में 92.75 फीसद अंक लाकर चौथे स्थान और फहाद खां 90 फीसद अंक लाकर पांचवें स्थान पर रहे हैं। वहीं, एकता कुमारी ने कामर्स में 94 फीसद लाकर जिला टॉप किया है। एकता और रमन 10वीं में भी टॉपर्स की सूची में स्थान बनाया था।
विज्ञापन

विद्यालय से कुल 34 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इसमें छह मे 90 फीसद से ऊपर, 20 से 80 फीसद और ऊपर अंक लाए हैं। प्रधानाध्यापक नम्रता पांडेय ने आधार जताया है। होली क्रास स्कूल में कुल 107 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इसमें 106 उत्तीर्ण रहे हैं। यहां से सुमेधा दुबे ने 92.8 फीसद अंक के साथ जिले में चौथा स्थान और विद्यालय में टॉप किया है। 92.5 फसीद अंक के साथ विद्यालय में सारांश तिवारी, श्रेया त्रिपाठी और आस्था ने संयुक्त रूर से तीसरा स्थान हासिल किया है। 91.8 फीसद अंकों के साथ आदित्य तिवारी और केशर पांडेय ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्मस स्ट्रीम में रिम्मी जायसवाल ने 91.8 फीसद के साथ विद्यालय टॉप किया है। 91.5 फीसद के साथ अदिति राय और सार्थक खत्रि ने संयुक्त रूप से दूसरा, सांभवी सिंह ने 91 फीसद के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। कैस्टरब्रिज स्कूल पिपरौली बसंतपुर में 12वीं में कुल 37 बच्चों ने प्रतिभाग किया। सभी पास रहे हैं। जान्शी आनंद ने 92.25 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर अमनकांत एवं खुशी यादव ने 91.75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। एकता यादव ने 90.75 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। 90 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान ऋद्धी तिवारी ने प्र्राप्त किया। 89.3 प्रतिशत अंकों के साथ सौम्या श्रीवास्तव ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या वंदना सिसोदिया ने सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। सेंट मेरिज स्कूल मरियमपुर में 59 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें 58 पास रहे हैं। इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान विश्वजीत सिंह 92 प्रतिशत, द्वितीय स्थान आकाश कुमार यादव 89.8 प्रतिशत और तृतीय स्थान पर गार्गी एवं अमरीश कुमार पांडेय ने 86.8 प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed